Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डोरंडा कॉलेज में छात्रा की आपत्तिजनक फोटो लेने की कोशिश पर बवाल, छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा
    झारखंड

    डोरंडा कॉलेज में छात्रा की आपत्तिजनक फोटो लेने की कोशिश पर बवाल, छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 12, 2026Updated:May 12, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोरंडा कॉलेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा कॉलेज में एक छात्रा की गरिमा के साथ कथित खिलवाड़ के आरोप को लेकर माहौल गरमा गया है। आरोप है कि सेमेस्टर-1 के एक छात्र ने अपनी ही कक्षा की छात्रा की बिना अनुमति आपत्तिजनक तरीके से फोटो लेने की कोशिश की।  छात्रा  के भाई ने जब इसका विरोध किया तो उस पर दबाव बनाया जाने लगा। छात्रों ने भी बीकॉम विभाग की एचओडी पर
    गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कि एचओडी ने छात्रा से कथित तौर पर कहा है कि इतना चलता है, लड़की हो तो थोड़ा
    मैनेज करो। इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों में भारी गुस्सा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि अकादमी संस्थान सुरक्षित जगह होनी चाहिए, लेकिन अगर वहीं सम्मान और सुरक्षा पर सवाल उठने लगें तो यह बेहद गंभीर मामला है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामले को लेकर छात्र संगठनों और विद्यार्थियों ने कड़ी आपत्ति उठाई है।

    छात्रों ने कहा, सम्मान से समझौता नहीं

    घटना की जानकारी फैलते ही कॉलेज के छात्र एकजुट हो गए। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा सवाल है। कई विद्यार्थियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत और पारदर्शी कदम उठाने चाहिए, ताकि छात्रों का भरोसा बना रहे।

    कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में ऐसा माहौल होना चाहिए, जहां वे बिना डर के पढ़ाई कर सकें। अगर किसी छात्रा को अपमान या असुरक्षा महसूस होती है, तो यह पूरे सिस्टम के लिए चिंता की बात है। कई छात्रों ने यह भी कहा कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव दिखना चाहिए। छात्रों और संबंधित पक्षों की ओर से मांग की जा रही है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द जांच पूरी की जाए और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। फिलहाल इस घटना को लेकर कॉलेज परिसर में चर्चा तेज है और सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।

    Also Read : गुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा
    Campus Protest college administration College Campus News Doranda College Doranda College Controversy Education news Jharkhand Breaking News Jharkhand Education News Jharkhand news Latest news News Samvad Ranchi Breaking News Ranchi College News ranchi news Ranchi Students ranchi today news Student Anger Student Protest student rights. student safety Today News Trending News Women Safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा
    Next Article रामगढ़ में फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली, रिम्स रेफर

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.