Joharlive Team
झरिया: झरिया के सिंह नगर बी टाइप क्वार्टर के पास देह व्यापार का विरोध करने जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने दो युवकों पर देह व्यापार संचालन करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की। बाद में दोनों युवक बाइक से पहुंचे और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक मिली है। घटना के बाद दहशत व्याप्त है। पुलिस दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
सिंह नगर बी टाइप क्वार्टर झरिया में गुरुवार की सुबह बाइक से आये दो युवकों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद दहशत फैलाकर फरार हो गए। इसके पहले स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों पर एक क्वार्टर में अनैतिक कार्य का रैकेट चलाने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी। बाद में बाइक पर सवार होकर दोनों युवक सिंह नगर पहुंचे। हथियार से लैस थे। आने के बाद दो राउंड फायरिंग की। लोगों के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर भाग गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक काफी समय से एक क्वार्टर में बाहर से लड़कियों को लाकर धंधा करते हैं। आज विरोध कर उनकी पिटाई की गई। इसके बाद दोनों बाइक से आकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर भाग गए। लोगों ने फायरिंग की जानकारी झरिया पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
