नई दिल्ली: कांग्रेस के सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। वह जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार वहां पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। वह आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं।
इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के एक वीडियो को लेकर उन पर करारा हमला बोला। एनएसए अजीत डोभाल ने कल शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए थे। इस वीडियो पर हमला बोलते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।
जम्मू कश्मीर को पुनर्गठित किए जाने के बाद कश्मीर घाटी में पैदा हालात पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने घाटी के विभिन्न इलाकों में दौरा कर सुरक्षाबलों से लेकर आम लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने उन्हें अपने घर पर चाय की दावत भी दी। आतंकियों का गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के शोपियां में उन्होंने सड़क पर लोगों के साथ खाना खाकर देश-दुनिया को संदेश दिया कि यहां सबकुछ सामान्य चल रहा है।
गुलाम नबी आजाद श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जान के बाद आज सुबह से जम्मू में हालात सामान्य हैं। लोगों अपने रोजमर्रा और जरूरत के कामों के लिए सड़कों पर निकल रहे हैं।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
