Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 6:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»यूपी STF ने कैराना से दो संदिग्ध को किया गिरफ्तार, दोनों आपस में पिता-पुत्र
    बिहार

    यूपी STF ने कैराना से दो संदिग्ध को किया गिरफ्तार, दोनों आपस में पिता-पुत्र

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दरभंगा: बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल (Parcel Blast) में हुए धमाका मामले में उत्तर प्रदेश STF ने कैराना से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. दोनों संदिग्धों की पहचान हाजी कासिम और कफील के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों आपस में पिता-पुत्र हैं. सिकंदराबाद से जो पार्सल दरभंगा भेजा गया था, उस पर दिया गया मोबाइल नंबर शामली के कैराना कस्बे के इसी युवक का था. इसी संदेह पर कैराना से हाजी सलीम कासिम और कफील को गिरफ्तार किया गया. दोनों संदिग्धों से कैराना थाने में पूछताछ चल रही है.

    दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए धमाका मामले की जांच का जिम्मा NIA को सौप दिया गया है. NIA ने इस मामले को लेकर अपने लखनऊ यूनिट में FIR दर्ज कर ली है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मामले की जांच के लिए NIA की 6 सदस्यीय टीम बिहार आ रही है. टीम के सीधे दरभंगा जाने की संभावना है, जहां वह रेलवे स्टेशन ग्राउंड जीरो पर जाकर पार्सल ब्लास्ट मामले का अपने स्तर से छानबीन शुरू करेगी. बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर ब्लास्ट जांच का जिम्मा NIA को सुपुर्द करने के फैसले को हरी झंडी दी गई.

    17 जून को हुआ था रेलवे स्टेशन पर धमाका

    बता दें कि 17 जून 2021 को दरभंगा जंक्शन पर कपड़े की एक गांठ में रखी एक शीशी से विस्फोट हुआ था. यह पार्सल तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से बुक हुआ था जिसे दरभंगा में मो. सुफियान नाम के व्यक्ति को डिलीवर किया जाना था. इस मामले की तफ्तीश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है.

    इस बीच मामले की फॉरेंसिक साइंस लैब FSL की जांच पूरी हो चुकी है. FSL द्वारा ATS बिहार को सौंपी जांच रिपोर्ट के मुताबिक केमिकल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. यह एक केमिकल बम था. कपड़े की गांठ में और पार्सल स्टेशन पर उतर जाने की वजह से यह विस्फोट बड़ा रूप नहीं ले सका.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: फ्लैट में बुलाकर युवक को किडनैप किया, फिर 31 लाख रुपये फिरौती मांगी
    Next Article दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस बूथ में घुसी DTC की बस, 1 की मौत, 5 घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.