Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की असली ताकत है एकता और भाईचारा : सूर्य सिंह बेसरा
    झारखंड

    झारखंड की असली ताकत है एकता और भाईचारा : सूर्य सिंह बेसरा

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने राज्यवासियों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में हर समस्या का समाधान मौजूद है, इसलिए झारखंडी जनता को किसी भी हालत में अपनी एकता को कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

    बेसरा ने झारखंड की पहचान को परिभाषित करते हुए कहा कि भाषा, संस्कृति और परंपराओं से हमारी जातीय पहचान तय होती है, जबकि खतियान के आधार पर मूलवासी की पहचान निर्धारित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में हिंदू, मुस्लिम, सरना, सिख और ईसाई सभी भाई–भाई हैं, और आदिवासी व मूलवासी की एकता ही झारखंडी अस्मिता की असली पहचान है।

    उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ ताकतें झारखंडियों को आपस में लड़ाने और भाईचारे को तोड़ने की साजिशें कर रही हैं, जो राज्य की एकता के लिए बेहद घातक हैं। बेसरा ने कहा कि सरना धर्म और प्रकृति पूजा करने वाले आदिवासी हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का पालन करते आए हैं।

    झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पाँच दशक लंबे संघर्ष के बाद अलग राज्य का गठन हुआ, लेकिन 25 साल बाद भी मूल मुद्दे अधर में हैं। इस अवधि में छह विधानसभा चुनाव हुए, तीन बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ और 13 बार सरकार बदली, फिर भी न तो राज्य की तस्वीर बदली और न ही जनता की तकदीर।

    बेसरा ने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंडी जनता संविधान के रास्ते पर चलते हुए अपनी समस्याओं का हल खुद तलाशे और अपनी एकता को बनाए रखे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी, दो दिनों में ₹61.81 लाख के चालान
    Next Article दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 56 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.