Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की पुलिसकर्मी को धमकी, कहा-वर्दी उतरवा लेंगे तुम्हारी
    जोहार ब्रेकिंग

    बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की पुलिसकर्मी को धमकी, कहा-वर्दी उतरवा लेंगे तुम्हारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बक्सर : अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में छाए रहने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में थानेदार को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। जिसके बाद अब इसपर उनकी सफाई आई है। सफाई देते हुए मंत्री का कहना है कि वह पुलिस को किसी को गुंडा कहने से रोक रहे थे।
    बिहार के बक्सर में चौबे ने कहा, ‘कुछ भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं जिन्होंने 2003 में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उन्हें वर्तमान प्रशासन द्वारा ‘गुंडा’ कहा गया था। मैंने पुलिस कर्मी से कहा कि किसी को गुंडा कहना सही नहीं है।’
    जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने एक थाना प्रभारी की जमकर क्लास लगाई है। एक बुजुर्ग ने जब उनसे थानेदार की शिकायत की तो मंत्री ने भरी सभा में सबसे सामने थानेदार को बुलाकर उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। आरोप है कि थानेदार ने बुजुर्ग को गुंडा एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा था।
    आपकी उतर सकती है वर्दी
    वीडियो में मंत्री ने शिकायतकर्ता के सामने थानेदार को बुलाकर कहा, ‘ये गुंडा दिखाई पड़ रहा है? बताइये, बताईये आप। आप एक अधिकारी हैं, दरोगा हैं किसी को भी गुंडा बता देंगे आप? किसने कहा था गुंडा का नोटिस देने के लिए? अभी बताओ, एसपी कहा था या डीजीपी? किसी को भी गुंडा बता देंगे आप? जो गुंडा है, उसकी गुंडागर्दी तो आप ठीक कर नहीं पाएंगे, जो सीधा है उसको गुंडा बता रहे हैं। नोटिस दे देते हैं। आम आदमी को नोटिस के बदले आप पर कार्रवाई कर देंगे, तो कहां जाएंगे? वर्दी उतर सकती है आपकी। समझते हैं आप। वर्दी उतर सकती है आपकी।’

    केंद्रीय मंत्री जब थानेदार को खरी-खोटी सुना रहे थे उस दौरान वहां मौजूद लोग तालिया बजाते हैं जिसपर मंत्री नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि तालियां मत बजाइये। वहीं थानेदार चुपचाप उनकी फटकार सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले चौबे ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बक्सर के एसडीएम के साथ बदतमीजी की थी। एसडीएम राजेश उपाध्याय का चुनाव आयग के आदेशानुसार काम करना मंत्री को पसंद नहीं आया और वह उनसे उलझ गए।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में अपराधियों ने मां और बेटी को मारा चाकू, घायल स्थिति में कराया गया अस्पताल में भर्ती
    Next Article डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित, 90 छात्रों ने किया रक्तदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.