Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बेटी और दामाद की आड़ में पिता की रंगदारी, सड़क खोद माहौल बिगाड़ रहे
    झारखंड

    बेटी और दामाद की आड़ में पिता की रंगदारी, सड़क खोद माहौल बिगाड़ रहे

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित बैंक कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष और सदस्य मोहन दुबे ने आपराधिक छवि के कुछ अपने सहयोगियों के ज़रिये ज़मीन दलाली के नाम पर आम लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. अपने IAS बेटी और दामाद की आड़ में पूरे इलाक़े में ज़मीन दलाली से जुड़े मामलों के सरग़ना बन बैठे हैं. सोमवार 1 जुलाई को इसी रंगदारी के क्रम में बैंक कॉलोनी की एक सड़क को ही खोद डाला और सड़क पर ही निर्माण करने पर आमादा हो गये. कारण सिर्फ़ बस इतना है कि वे गरीब लोगों पर उनकी ज़मीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे. जब वे लोग ज़मीन बेचने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने सड़क ही खोद डाली. ख़ास यह है कि इस सड़क पर पहले से ही सीवर लाइन बिछी हुई है.

    बेटी-दामाद के नाम पर प्रशासन में भी जमाते है धौंस

    मोहन दुबे अपनी IAS बेटी मेघा भारद्वाज और दामाद लोकेश मिश्रा के नाम पर पुलिस पर भी धौंस जमाते हैं. सोमवार को भी जब इस मामले की शिकायत बरियातू थाने में गई तो उनकी बेटी और दामाद ने पैरवी का खेल शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने काम को बंद करने और थाने में कागजात जमा करने को बोला. बता दें कि बैंक कॉपरेटिव के सदस्यों की खून-पसीने की कमाई से ख़रीदी गई ज़मीन को मोहन दुबे ने बिल्डरों को बेच दिया है.

    मोहन दुबे सदस्यों को एनओसी के नाम पर 30 लाख रुपये की डिमांड बतौर ब्लैकमेलिंग करते हैं. जबकि 2016 में हाईकोर्ट बैंक कॉपरेटिव कॉलोनी के बोर्ड को भंग कर चुका है. हाईकोर्ट और सरकार के आदेश के बाद भी कॉपरेटिव में चुनाव तो नहीं कराया गया अलबत्ता बैंक कॉलोनी की ज़मीन को धोखाधड़ी से बेचा जाने लगा. राँची के सहायक निबंधक के कोर्ट ने साल 2016 में बैंक कॉपरेटिव सोसाइटी के बैंक अकाउंट्स सीज कर दिये थे.इसके बाद भी करोड़ों  की लेनदेन का फर्जीवाड़ा जारी है.

    पंचरत्ना, एसोटेक और बिल्डर अभिषेक राठौड़ से कई फ़्लैट ले लिए गए. 5 करोड़ रूपये कैश वसूला गया. बताते चलें कि कॉपरेटिव डिपार्टमेंट में उनके ख़िलाफ़ पिछले छह महीने से जाँच भी चल रही है. उनकी बेटी मेघा भारद्वाज के रिक्वेस्ट पर कि पेपर वर्क के लिये पापा को समय दीजिये और पूरी की पूरी जाँच रुकवा दी गई. और अब उनके पापा कॉलोनी में दंगा फ़साद कर रहे हैं. रंगदारी कर रहे हैं. यही नहीं कॉपरेटिव रजिस्ट्रार सूरज कुमार के सामने यह स्वीकार करने के बाद कि कॉपरेटिव में चुनाव नहीं कराया गया है, उन्होंने फ़र्ज़ी ऑडिट और चुनाव के पेपर सौंप दिये हैं. आख़िर कौन उनको यह सब करने की ताक़त दे रहा है? इसका जवाब मुश्किल नहीं है.

    दामाद पिता बिगाड़ बेटी माहौल रंगदारी सड़क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में बढ़ रहे बलात्कार के खिलाफ पुलिस करे कार्यवाई, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article पूजा सिंघल के करीबी इजहार अंसारी की 9.67 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.