Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बेकाबू हाइवा ने मचाया तहलका, कई लोग जख्मी, ड्राइवर-खलासी की पिटाई
    बिहार

    बेकाबू हाइवा ने मचाया तहलका, कई लोग जख्मी, ड्राइवर-खलासी की पिटाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : बिहार के दरभंगा जिले में बीती देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू हाइवा ने शहर की सड़कों पर जमकर कहर बरपाया। हाइवा ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाइवा का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मोहल्ले में एक ट्रक की वजह से रुके हाइवा को घेर लिया। इसके बाद भीड़ ने ड्राइवर और खलासी को गाड़ी से उतारकर पीटना शुरू कर दिया।

    दोनों को आधे घंटे तक की गई पिटाई

    मिली जानकारी के अनुसार हाइवा ने दरभंगा टावर से किलाघाट की ओर भागते हुए कई राहगीरों को चपेट में लिया। ड्राइवर की पहचान सौरभ कुमार (30 वर्ष) और खलासी की पहचान सूरज कुमार (25 वर्ष) के तौर पर की गई है, जो भागलपुर के नारायणपुर के रहने वाले हैं। दोनों को भीड़ ने करीब आधे घंटे तक पीटा, जिससे वे बेतरह जख्मी हो गए।

    मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस

    कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही दरभंगा पुलिस हरकत में आई। हालांकि शुरुआत में उग्र भीड़ के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा था, लेकिन सदर SDPO राजीव कुमार के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    मामले की जांच शुरू

    पुलिस ने चालक और उपचालक को भीड़ से बचाकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने हाइवा में भी तोड़फोड़ की, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Also Read : आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह देंगे चुनावी मंत्र

    Bihar Bihar Crime News Bihar road accident Darbhanga Darbhanga News driver assault GRP helper assault injured people Laheriasarai mob anger police action Rahmganj Road Accident road chaos road safety speeding vehicle traffic incident truck accident truck collision उपचालक की पिटाई घायल लोग चालक की पिटाई ट्रक एक्सीडेंट ट्रैफिक हादसा तेज रफ्तार वाहन दरभंगा दरभंगा न्यूज पुलिस कार्रवाई बिहार बिहार क्राइम न्यूज बिहार सड़क हादसा भीड़ का गुस्सा रहमगंज लहेरियासराय सड़क दुर्घटना सड़क पर हंगामा सड़क सुरक्षा हाइवा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात गो’ली मा’रकर फेंका नदी किनारे बॉ’डी को, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article ED ने 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में दाखिल की चार्जशीट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.