Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड सहायक पुलिसकर्मियों की जिला पुलिस की तर्ज पर स्थाई करने की मांग, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहायक पुलिसकर्मियों की जिला पुलिस की तर्ज पर स्थाई करने की मांग, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के मोरहाबादी में झारखंड सहायक पुलिस के 2300 जवान अपनी मांगों को लेकर 6 दिन से आंदोलन पर हैं. रविवार को सहायक पुलिसकर्मी भूख हड़ताल पर है. सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है कि झारखंड पुलिस की तरह ही उन्हें भी स्थाई नौकरी दी जाए. साथ ही कहा कि जब जिला पुलिस को वेतन मिलता है तो हमें भी समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब तो उनकी नौकरी के लिए आवेदन करने की उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है. सरकार से जो राशि मिल रही है उसमें घर चलाना भी मुश्किल है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो पुलिस कर्मी मौत की नींद सो गए उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला. सहायक पुलिसकर्मियों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. हमलोगों ने दो बार आंदोलन किया. अगर सरकार को स्थाई नहीं करना था तो आश्वासन भी नहीं देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सरकार जब बदल सकती है तो नियमावली में भी बदलाव किया जा सकता है. अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो आंदोलन किया जाएगा.

    गुरुवार को निकले थे राजभवन घेरने

    झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मियों ने मुख्य रूप से आंदोलन शुरू किया है. चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में गुरुवार को सहायक पुलिसकर्मी हाथ में तिरंगा लेकर राजभवन मार्च कर रहे थे. जैसे ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो शिबू सोरेन आवास के समीप व उपायुक्त आवास के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया गया. इसके बाद सहायक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग के पास बैठ कर प्रदर्शन करने लगे. वे काफी उग्र हो गए थे लेकिन डीएसपी के समझाने के बाद उन लोगों ने ऐसा नहीं किया. वहां भारी संख्या में रैपिड एक्शन पुलिस, इको, जिला पुलिस को तैनात किया गया था.

    अल्टीमेटम आंदोलन जिला पुलिस झारखंड पुलिसकर्मी मांग सहायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंदोलनकारी पीजीटी अभ्यर्थियों से मिले नेता प्रतिपक्ष, कहा- JSSC के कारनामों की CBI जांच हो
    Next Article रथ यात्रा पर जयंती समारोह का आयोजन, याद किए गए पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णू भैया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.