Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»UIDAI ने उपयोगकर्ताओं को आधार से जुड़े ईमेल ID और मोबाइल नंबरों को वेरिफाई करने की अनुमति दी
    बिजनेस

    UIDAI ने उपयोगकर्ताओं को आधार से जुड़े ईमेल ID और मोबाइल नंबरों को वेरिफाई करने की अनुमति दी

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UIDAI allows users to verify email IDs, mobile numbers linked with Aadhaar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली। उपयोगकर्ता के लाभों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निवासियों को अपने आधार से जुड़े अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करने की अनुमति दी है। यूआईडीएआई के संज्ञान में आया था कि कुछ मामलों में, निवासियों को पता नहीं था कि उनके कौन से मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़े हैं। इसलिए निवासी चिंतित थे कि कहीं आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है। आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अब इस सुविधा से निवासी आसानी से इनकी जांच कर सकते हैं। यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर या एमआधार ऐप के माध्यम से ‘वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर’ फीचर के तहत ली जा सकती है। यह निवासियों के लिए यह वेरिफाई करने के लिए विकसित किया गया है कि उनका अपना ईमेल या मोबाइल नंबर संबंधित आधार के साथ जुड़ा हुआ है।

    सूत्रों ने आगे बताया कि यह सुविधा निवासियों को पुष्टि करती है कि उनकी जानकारी के तहत ईमेल या मोबाइल नंबर केवल संबंधित आधार से जुड़ा हुआ है। किसी विशेष मोबाइल नंबर के लिंक न होने की स्थिति में भी यह निवासी को सूचित करता है और निवासियों को सूचित करता है कि यदि वे चाहें तो मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

    यदि मोबाइल नंबर पहले से ही वेरिफाइड है तो निवासियों को एक मैसेज दिखाई देगा जैसे, ‘आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है’ जो उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। यदि किसी निवासी को मोबाइल नंबर याद नहीं है, तो उसने नामांकन के दौरान दिया है या वह माई आधार पोर्टल या एम-आधार ऐप पर वेरिफाई आधार फीचर पर मोबाइल के अंतिम तीन अंकों की जांच कर सकता है। यदि कोई निवासी किसी ईमेल या मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना चाहता है या अपना ईमेल या मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहता है, तो वह नजदीकी आधार केंद्र जा सकता है।

    Aadhaar Email ID Mobile Number UIDAI Verify आधार ईमेल ID मोबाइल नंबर वेरिफाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईपीएल 2023: कहासुनी के बाद गंभीर, कोहली पर लगा मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना
    Next Article गुमला : शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप में सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    22 हजार करोड़ का कर्ज और निपटारा सिर्फ 6.5 करोड़ में: सुभाष चंद्रा केस में NCLT का बड़ा फैसला

    August 27, 2026
    बिजनेस

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.