Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 4:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»उद्धव-राज ठाकरे फिर साथ, बीएमसी चुनाव के लिए ऐतिहासिक गठबंधन
    ट्रेंडिंग

    उद्धव-राज ठाकरे फिर साथ, बीएमसी चुनाव के लिए ऐतिहासिक गठबंधन

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उद्धव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 20 साल की दूरी और राजनीतिक मतभेदों को खत्म करते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर साथ आ गए हैं। आगामी बीएमसी सहित राज्य के 28 नगर निगम चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने गठबंधन करने का फैसला किया है।

    स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष की हार के बाद दोनों दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई। गठबंधन की पहल तब शुरू हुई जब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे के निवास शिवतीर्थ जाकर मुलाकात की। इसके बाद एमएनएस नेताओं ने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचकर बातचीत को अंतिम रूप दिया। वर्ष 2005-06 में अलग होने के बाद यह पहला मौका है जब ठाकरे भाई किसी बड़े चुनाव में साथ उतरेंगे।

    सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत हुई। बताया गया है कि शिवसेना (यूबीटी) अपनी जीती हुई 84 सीटों में से 12 से 15 सीटें एमएनएस को देने पर सहमत हुई है। कुछ सीटों को लेकर मतभेद के कारण गठबंधन की घोषणा में एक दिन की देरी हुई, लेकिन अब सहमति बन गई है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीएमसी चुनाव में यह गठबंधन अहम भूमिका निभा सकता है। मराठी मतदाताओं को एकजुट करने से सत्ताधारी गठबंधन को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में इस गठबंधन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

    Also Read : महिंद्रा ने आयोजित की कौशल प्रतियोगिता “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम”

    forming a historic alliance for the BMC elections. Uddhav Thackeray and Raj Thackeray reunite उद्धव-राज ठाकरे फिर साथ बीएमसी चुनाव के लिए ऐतिहासिक गठबंधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बेलगड़िया टाउनशिप का किया दौरा
    Next Article EPFO जमशेदपुर में जालसाजी का खुलासा, सेक्शन सुपरवाइजर पर दर्ज हुई FIR

    Related Posts

    झारखंड

    ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, FIR दर्ज

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा

    May 8, 2026
    झारखंड

    भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी

    May 8, 2026
    Latest Posts

    ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, FIR दर्ज

    May 8, 2026

    डीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा

    May 8, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी

    May 8, 2026

    रिम्स में सुसाइड! फंदे पर लटका मिला मरीज का शव

    May 8, 2026

    पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी : बुधराम लागुरी

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.