Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेड रिबन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट रांची परिसर में सोमवार को युवा अधिवक्ताओं ने रेड रिबन लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध हाल ही में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में एक युवा अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार और 24 घंटे पुलिस कस्टडी की धमकी दिए जाने की घटना के खिलाफ किया गया। यंग लॉयर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पूरे दिन रेड रिबन पहनकर न्यायिक कार्यों में हिस्सा लिया और युवा वकीलों के सम्मान, गरिमा तथा सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग उठाई।

    पूरे दिन काम, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी बात

    युवा अधिवक्ताओं ने विरोध के बावजूद अपने न्यायिक कार्यों को प्रभावित नहीं होने दिया। पूरे दिन अदालत में काम करने के बाद हाईकोर्ट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखी। संगठन ने पहले ही विज्ञप्ति जारी कर 11 मई को सभी अधिवक्ताओं से रेड रिबन लगाकर अदालत पहुंचने की अपील की थी। संगठन का कहना था कि यह अभियान युवा अधिवक्ताओं के प्रति एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है।

    युवा वकीलों को सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में यंग लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव वेंकटेश कुमार ने कहा कि युवा अधिवक्ता अपने करियर के शुरुआती दौर में कानून की बारीकियां सीखते हैं और न्याय व्यवस्था को समझने का प्रयास करते हैं। यह समय सीखने, अनुभव हासिल करने और पेशेवर जिम्मेदारियों को समझने का होता है। ऐसे में उन्हें सहयोग, मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अगर अनुभव की कमी या मानवीय भूल के कारण कोई गलती हो जाए तो उसे सीखने का अवसर मिलना चाहिए, न कि ऐसे व्यवहार से हतोत्साहित किया जाए जिससे उनका आत्मविश्वास टूटे।

    बार और बेंच के रिश्ते में संवेदनशीलता जरूरी

    वेंकटेश कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती बार और बेंच के बेहतर संबंधों पर टिकी होती है। न्यायाधीश महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हैं और उनका सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन साथ ही युवा अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब नए अधिवक्ताओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलेगा।

    रेड रिबन बना एकजुटता का प्रतीक

    अधिवक्ताओं ने कहा कि रेड रिबन केवल विरोध का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एकजुटता, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देता है। संगठन ने मांग की कि युवा अधिवक्ताओं को हर स्तर पर सम्मान और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ न्याय व्यवस्था में अपनी भूमिका निभा सकें। इस कार्यक्रम में यंग लॉयर्स एसोसिएशन के फाउंडर वाजिद अली, अध्यक्ष फहीम अख्तर, महासचिव वेंकटेश कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक राज भार्गव, सचिव प्रशासन दिवाकर सिप्पी, शैयाकुर रहमान समेत बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता मौजूद रहे।

    Also Read : हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    Tying Red Ribbons Young Advocates Stage Protest; Declare: "Respect and a Safe Environment Are Our Right" बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
    Next Article भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.