Patna : बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। सोमवार को पटना के विक्रम में दो अज्ञात बाइक सवारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर दोनों युवकों के शव बरामद हुए। यह घटना एक नर्स और उसकी बेटी की हत्या के ठीक बाद हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
इधर, बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। लालू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर कहा, “नीतीश बताएं कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं?” उन्होंने दावा किया कि नीतीश के शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 65,000 हत्याएं हुई हैं। लालू ने कहा, “65,000 लोगों की हत्या! नीतीश-बीजेपी ने बिहार की कानून-व्यवस्था का दम निकालकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।”
नीतीश बतावें कि शाम पाँच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है?
क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000!
नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 10, 2025
लालू ने बिहार पुलिस पर भी निशाना साधा और उसे “भ्रष्ट, कामचोर और लापरवाह” करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी पुलिस व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई। बढ़ते अपराध और राजनीतिक बयानबाजी के बीच जनता में डर और आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव है।
Also Read : हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीनों बांग्लादेशी घुसपैठिए फिर धराये
Also Read : आम लदे पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौ’त
Also Read : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी
Also Read : गुमला में बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौ’त
Also Read : चर्च में घुसकर लूटपाट, पादरियों से मारपीट, विरोध में NH-143 जाम
Also Read : नक्सलियों का भारत बंद आज, 11 जून से 3 अगस्त तक ‘शहीदी माह’ मनाने का ऐलान
Also Read : झारखंड में इस दिन तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Also Read : 10 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हाई कोर्ट ने TSPC के रीजनल कमांडर कोहराम को दी जमानत