Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में छठ और चुनाव को लेकर सुरक्षा चौकस, 68 कंपनी फोर्स तैनात
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में छठ और चुनाव को लेकर सुरक्षा चौकस, 68 कंपनी फोर्स तैनात

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2025Updated:October 26, 2025No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में छठ पूजा और विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया है। जिले में अब तक 68 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल (CAPF) तैनात की गई हैं। ये बल संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

    अर्द्धसैनिक बलों की टीमें रोजाना अलग-अलग इलाकों में गश्ती कर रही हैं। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च और सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन आम लोगों को यह संदेश दे रहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी रखी गई है ताकि कोई बाहरी तत्व जिले में प्रवेश कर माहौल खराब न कर सके। सभी 33 चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी हो रही है। वाहनों की वीडियोग्राफी और CCTV कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में चुनावी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 441 सेक्टर पदाधिकारी तैनात किए जा चुके हैं और 33,765 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। सभा, जुलूस, प्रचार वाहन, पोस्टर-बैनर आदि के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे अनुमति प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो।

    अर्द्धसैनिक बल केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि जनविश्वास बहाली पर भी ध्यान दे रहे हैं। जवान स्थानीय लोगों से संवाद कर रहे हैं ताकि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। साथ ही, चुनाव आयोग के SVEEP कार्यक्रम के तहत आईसीडीएस सेविका, जीविका दीदी और स्कूलों के छात्र-छात्राएं नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी और पोस्टर अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। जिला प्रशासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और शांति है।

    Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव में शिल्पी तिर्की बनी AITC की ऑब्जर्वर

    Strict preparations underway for Chhath and election security in Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में छठ और चुनाव सुरक्षा के लिए कड़ी तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअस्पताल की तीसरी मंजिल से बीमार मरीज ने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article दवाइयों की जगह ये 10 नेचुरल सप्लीमेंट्स, सेहत को बनाएंगे सुपरफिट!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.