Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, ग्रामीणो ने पांच घंटे किया सड़क जाम
    झारखंड

    लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, ग्रामीणो ने पांच घंटे किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा में गुरुवार को ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। लाठी-डंडे व पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे गांव वालों ने कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ स्थित टाटी चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीण कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव के दो युवकों की बुधवार देररात सड़क दुर्घटना में हुई मौत से नाराज थे। वह परिजनों के लिए मुआवजे तथा घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल लीं।

    ग्रामीणों ने अपने मांगों को लेकर लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम किए रखा। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात कर सड़क जाम खत्म करने का अनुरोध किया। इसके बाद भी ग्रामीण व परिजन नहीं माने। हंगामा बढ़ने लगा। इस बीच फिर एक बार वार्ता शुरू हुई। थाना प्रभारी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

    इसी बीच बीडीओ मनोरंजन कुमार,सीओ प्रवीण कु सिंह भी पहुँचे। ग्रामीणों व परिजनों से बात कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुवावजा दिलाने की बात कही। अंतिम संस्कार के लिए बीडीओ व सीओ ने सहयोग राशि दी। बीडीओ व सीओ ने बताया दोनो मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा
    कुछ ऐसा था मामला
    दरअसल गुरुवार की देरशाम कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी गांव के समीप अज्ञात वाहन में चपेट में आने से कोलसिमरी गांव निवासी 25 वर्षीय पुरषोतम यादव उर्फ उत्तम यादव व गंगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुरषोत्तम चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस गांव के निजी स्कूल स्प्रिंग डेल एकेडमी में कार्यरत था। वह स्कूल के प्रिंसिपल की मोटरसाइकिल लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दोनो युवकों का शादी छह महीने पहले ही हुई थी।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अनियंत्रित कार ने तीन वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत
    Next Article 26 नवम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    Latest Posts

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.