Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 10:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जेवर कारोबारी से रंगदारी वसूलने और फायरिंग की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी के रूप में हुई है। एसपी रीष्मा रमेशन मुताबिक 21 दिसंबर को मेदिनीनगर के एक ज्वेलरी कारोबारी रंजीत कुमार सोनी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में टाउन थाना पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

    सोशल मीडिया से मिला प्रिंस खान का नंबर

    पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले चतरा जिले में एक कारोबारी से करोड़ों की रंगदारी मांगी गई थी। इस घटना से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन्हीं खबरों के जरिए नाजीम और मुर्तजा को प्रिंस खान का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद नाजीम ने प्रिंस खान से संपर्क किया। नाजीम पहले ज्वेलरी कारोबारी से खरीदारी कर चुका था। उसी खरीदारी के बिल से उसे कारोबारी का मोबाइल नंबर मिला, जिसे उसने प्रिंस खान को दे दिया। इसके बाद रंगदारी की पूरी साजिश रची गई।

    फायरिंग से पहले की थी रेकी

    पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फायरिंग की घटना से पहले ज्वेलरी दुकान की रेकी कर चुके थे। शक से बचने के लिए वे दुकान के बगल में स्थित केक शॉप में भी गए थे। नाजीम ने वहां केक का ऑर्डर दिया था, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस को रेकी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। गिरफ्तारी के समय दोनों के पास एक पाइप भी मिला, जो देखने में हथियार जैसा लग रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसका इस्तेमाल डर फैलाने के लिए किया जाना था।

    24 हजार रुपये एडवांस, बैंक खाता सील करने की तैयारी

    पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि प्रिंस खान ने नाजीम के बैंक खाते में 24 हजार रुपये एडवांस के तौर पर भेजे थे। पुलिस ने संबंधित बैंक खाते को सील करने के लिए पत्र लिखा है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

    रंगदारी में मिलने थे 20 प्रतिशत पैसे

    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि रंगदारी की रकम में से 20 प्रतिशत हिस्सा उन्हें मिलना था, जबकि 80 प्रतिशत प्रिंस खान को जाना था। दोनों पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। मुर्तजा अंसारी ऑटो चलाता था और किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहा था। वहीं नाजीम पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

    इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर तंजीलुल मन्नान, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया है।

    Also Read : हिंदूवादी नेता भैरव सिंह जेल से रिहा, समर्थकों ने की आतिशबाजी (VIDEO)

    Two shooters working for gangster Prince Khan have been arrested by the police; they had gone to extort money from a jewelry businessman. गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDC मनीष कुमार ने सदर अंचल कार्यालय की नई व्यवस्थाओं का किया शुभारंभ
    Next Article IG सुनील भास्कर का निर्देश- घर से बाहर जाएं, तो थाना को बताएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.