Bokaro : बोकारो जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। अब थाना प्रभारी केवल गश्त, छापेमारी और जांच तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे सेक्टरों, मोहल्लों और बाजारों में माइकिंग कर आम लोगों को सतर्क कर रहे हैं। पुलिस की प्रचार गाड़ियों से लगातार यह अपील की जा रही है कि लोग घर से बाहर जाते समय इसकी सूचना नजदीकी थाना को जरूर दें।
यह पहल खास तौर पर बंद घरों में ताला तोड़कर हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस और जनता दोनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग सतर्क रहें और समय पर सूचना दें, तो अपराधों में कमी लाई जा सकती है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors

आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर बोकारो पुलिस ने जिलेभर में सार्वजनिक जागरूकता अभियान शुरू किया है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले वर्ष जहां 138 घरों में चोरी हुई थी, वहीं इस वर्ष यह संख्या 150 से अधिक हो चुकी है। सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके से इस अभियान की शुरुआत की गई, जहां थाना प्रभारी संजय कुमार ने माइकिंग के जरिए लोगों से सहयोग की अपील की।
हाल के महीनों में चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। सितंबर में 13, अक्टूबर में 19 और नवंबर में 10 घरों में चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। त्योहारों से भरे अक्टूबर महीने में चोरी के सबसे अधिक मामले सामने आए। हाल ही में कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह के घर और सीसीएल क्वार्टर में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आईजी सुनील भास्कर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए गए जागरूकता अभियानों की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इन रिपोर्टों का सत्यापन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा और समेकित रिपोर्ट 31 दिसंबर 2025 तक समीक्षा के लिए प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक थाना से वाहन चोरी, डकैती और छिनतई से जुड़े मामलों का विवरण भी अलग से मांगा गया है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors