Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के दो शक्तिशाली बम डिफ्यूज, सेना ने पाई बड़ी सफलता
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के दो शक्तिशाली बम डिफ्यूज, सेना ने पाई बड़ी सफलता

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले दो शक्तिशाली बमों को भारतीय सेना की टीम ने सूझ-बूझ और सावधानी के साथ बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सेना के विशेषज्ञों ने पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आसपास के लोगों को लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंची और पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल ली। सबसे पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आसपास के लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया गया।

    जमशेदपुर में अमेरिकी बम को निष्क्रिय करते सेना के जवान

    कब मिला था बम ?

    9 दिन पहले मिले जिंदा बम का कुल वजन 227 किलो था। यह बम अमेरिकी मूल का द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बताया जा रहा है। यह पानीपड़ा-नागुडसाई गांव के पास स्वर्णरेखा नदी घाट पर पाया गया था, जहां बालू माफिया खुदाई कर रहे थे। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर इसमें विस्फोट होता है तो इसका असर करीब एक किलोमीटर तक पड़ सकता है, जिससे आसपास के इलाके में भारी नुकसान होने की आशंका है।

    डेटोनेटर से किया गया नियंत्रित विस्फोट

    सेना के विशेषज्ञों ने पूरी सावधानी के साथ दोनों बमों को निष्क्रिय किया। पहले बम को दोपहर 12:22 बजे और दूसरे बम को 1:22 बजे डेटोनेटर के जरिए नियंत्रित विस्फोट कर नष्ट किया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।

    ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    बम निष्क्रिय होने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना से पहले गांव में डर का माहौल था, लेकिन ऑपरेशन के सफल होने के बाद लोगों के चेहरे पर सुकून नजर आया।

    सेना के प्रति जताया आभार

    स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय सेना की टीम की तारीफ की और उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    जांच जारी, कैसे पहुंचे बम?

    अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये बम वहां पहुंचे कैसे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और आसपास के इलाकों में भी नजर रखी जा रही है।

    सतर्कता से टली बड़ी घटना

    इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर सूचना और तेजी से कार्रवाई बड़े हादसों को टाल सकती है।
    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध चीज की सूचना तुरंत दें और खुद उससे दूर रहें।

    Also Read : बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका, टॉप लीडर पापाराव ने साथियों के साथ किया सरेंडर

    army bomb disposal squad Bahragora bomb case bomb disposal operation East Singhbhum news Jamshedpur bomb defused Jharkhand security news Latest news Swarnarekha river bomb Today News Trending News villagers relief World War II bomb India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका, टॉप लीडर पापाराव ने साथियों के साथ किया सरेंडर
    Next Article पाकुड़ में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर सख्ती, तय रूट से ही निकलेगा जुलूस, डीजे पर रोक

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.