Ranchi : उग्रवादी संगठन PLFI ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए दो लोगों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश गोप और हरियर महतो को संगठन के जोनल कमांडर राजेश यादव के आदेश पर निष्कासित किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह निर्णय आज यानी 24 दिसंबर को लिया गया। संगठन की ओर से कहा गया है कि निष्कासित किए गए दोनों व्यक्तियों का अब PLFI से कोई संबंध नहीं है। संगठन ने आम जनता से अपील की है कि उसके नाम पर किसी भी प्रकार का सहयोग या सहायता न की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि संगठन के नाम का दुरुपयोग करने वालों से सावधान रहें। यह प्रेस विज्ञप्ति जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम से जारी की गई है।

Also Read : चाऊमीन की तीन फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा, वसूला जुर्माना
Also Read : PLFI का सक्रिय उग्रवादी आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनामी
Also Read : नए रोजगार कानून पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने किया VB-G RAM G एक्ट का बचाव
Also Read : अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शिक्षाविदों से की चर्चा
Also Read : BS6 से डिजिटल डायग्नोस्टिक तक, महिंद्रा के “उस्तादों” ने महासंग्राम में मारी बाजी

