Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाऊमीन की तीन फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा, वसूला जुर्माना
    जोहार ब्रेकिंग

    चाऊमीन की तीन फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा, वसूला जुर्माना

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाऊमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को शहर में चाउमिन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पारसोतिया स्थित तीन चाउमिन फैक्ट्रियों की जांच की गई। तीनों फैक्ट्रियों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप कुछ भी नहीं पाया गया। साथ ही बहुत अधिक गंदगी पाई गई। तीनों फैक्ट्रियों में चाउमिन का निर्माण तत्काल रूप से बंद करा दिया गया। साथ ही सुधार करने के बाद ही फैक्ट्रियों को संचालन करने का निर्देश दिया गया। सुनील कुमार अग्रवाल के चाउमिन फैक्ट्री पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसएम फूड प्रोडक्ट्स पर पांच हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया, जबकि मां फूड प्रोडक्ट्स के सॉस फैक्ट्री की जांच कर लीगल सैंपल लिया गया।

    लाइन होटलों की भी हुई जांच

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने टायर मोड स्थित बनारसी होटल, मां काली होटल, सत्कार होटल का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। मौके पर सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे एक्सपायरी उत्पाद नहीं बेचें, सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग करें और नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएं और होटल, रेस्टोरेंट स्टाफ की ओर से एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का जरूरी तौर पर इस्‍तेमाल करने को कहा गया।

    साफ पानी से बनाएं खाद्य पदार्थ

    जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग होना चाहिए। कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, एफएसएसएआई मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री की पैकिंग करने, सिंथेटिक कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तमाल से परहेज करने का निर्देश दिया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ रामनाथ प्रसाद, लुकेश रवानी और नितिन कुमार शामिल थे।

    Also Read : दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार अब नहीं लड़ पाएंगे नगर निकाय चुनाव

    Food department raids three noodle factories imposes fines. चाऊमीन की तीन फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा वसूला जुर्माना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार अब नहीं लड़ पाएंगे नगर निकाय चुनाव
    Next Article PLFI के दो सदस्य संगठन से निष्कासित, जोनल कमांडर के नाम से आदेश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.