Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमीन विवाद के चलते चली गई दो की जान
    क्राइम

    जमीन विवाद के चलते चली गई दो की जान

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले में 15 डिसमिल जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 5 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में मो. सैफुद्दीन (35) को सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भरेली गांव से सामने आई है।

    पिता-बेटे की जमकर पिटाई

    घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी पिता-बेटे (मो. शहर अली (62) और मो. मुरसलीम (30)) को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस पिटाई में मो. शहर अली बेतरह जख्मी हो गए और GMCH में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मो. मुरसलीम का भी इलाज चल रहा है।

    जमीन विवाद बना हिंसा का कारण

    मृतक मो. सैफुद्दीन के पिता पेशकार अली ने मीडिया को बताया कि एक महीने पहले उन्होंने अपने घर के पास 15 डिसमिल जमीन खरीदी थी। पड़ोसी मो. शहर अली और उनके परिवार वाले इस जमीन को खरीदना चाहते थे, लेकिन जमीन बेचने वाले ने उन्हें नहीं दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। पेशकार अली ने कहा, “बुधवार को मो. शहर अली, मो. मुरसलीम और मो. मकसूद जमीन देखने आए थे। बिना कुछ कहे उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें मेरे बेटे के सीने में गोली लगी।”

    पुलिस ने शुरू की जांच

    जलालगढ़ थानेदार रवींद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसका इलाज चल रहा है। थानेदार ने कहा, “अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। दोनों पक्षों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। मामले की जांच जारी है।”

    Also Read : रांची में बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 7 नए संक्रमित

    15 decimal land dispute 15 डिसमिल जमीन विवाद Bhareli village Bihar Crime News Bihar news chest gunshot death by gunfire Firing Incident Jalalgarh police station land conflict Bihar land dispute Md. Saifuddin death property dispute Purnia district Shooting Incident village clash violent clash गोलीबारी की घटना ग्रामीण झगड़ा जमीन विवाद जलालगढ़ थाना पूर्णिया जिला फायरिंग घटना फायरिंग में मौत बिहार अपराध समाचार बिहार न्यूज भरेली गांव भूमि विवाद बिहार मो. सैफुद्दीन की मौत संपत्ति विवाद सीने में गोली हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 7 नए संक्रमित
    Next Article CPI MLA सूर्यकांत पासवान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बोले- छवि को धूमिल करने की साजिश

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.