Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमीन हेराफेरी में दो अफसरों ने की कमलेश की हेल्प, जानें कैसे हुआ करोड़ का अवैध लेनदेन
    क्राइम

    जमीन हेराफेरी में दो अफसरों ने की कमलेश की हेल्प, जानें कैसे हुआ करोड़ का अवैध लेनदेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची में जमीन की हेरा-फेरी के मामले में गिरफ्तार कमलेश कुमार पर करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन करने का आरोप लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए कोर्ट में दायर आरोपपत्र में खुलासा किया है कि कमलेश कुमार ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की और इस प्रक्रिया में दो अंचल अधिकारियों से मदद ली. इन अधिकारियों को मोटी रकम घूस के रूप में दी गई, जिससे अवैध लेन-देन हुआ.

    क्या है पूरा मामला?

    कमलेश कुमार ने कांके अंचल के मौजा चामा में 43 एकड़ से अधिक जमीन की खरीद-बिक्री के लिए फर्जी नीलाम पत्रों का इस्तेमाल किया और कागजातों में गड़बड़ी की. इसके साथ ही उसने झारभूमि में भी गलत तरीके से इंट्री करवाई. इसके एवज में कमलेश ने कांके के पूर्व सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी और वर्तमान सीओ जयकुमार राम से मदद ली. इन अधिकारियों ने कागजातों में छेड़छाड़ की और गलत तरीके से जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया.

    अंचल अधिकारियों को दी करोड़ों की घूस

    आरोपपत्र के अनुसार, कमलेश ने दिवाकर द्विवेदी को किस्तों में 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इसमें से 20 लाख रुपये की पहली किस्त रांची के पूर्व सब रजिस्ट्रार राहुल चौबे के आवास पर दी गई थी. इसके बाद 60 लाख रुपये की दूसरी किस्त और 1.5 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त भी अलग-अलग स्थानों पर दी गई. इन पैसों की गिनती दिविवाकर के डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रवीण कुमार जायसवाल ने कमलेश के फ्लैट पर की थी.

    अंचल अधिकारियों की मिलीभगत

    आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि कांके सीओ जयकुमार राम और दिवाकर द्विवेदी ने मिलकर कई झारभूमि इंट्रियां डिलीट कीं और जमीन के कागजातों में छेड़छाड़ की. इसके साथ ही, पंजी-2 में भी गड़बड़ी की गई और कागजों के पन्ने फाड़े गए. कमलेश ने रिकार्ड रूम के कागजातों के साथ भी छेड़छाड़ की और अधिकारियों की मदद से अवैध जमीन की हेराफेरी की.

    ईडी की कार्रवाई जारी

    ईडी ने इस मामले में कमलेश कुमार समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. इनमें दिवाकर द्विवेदी (वर्तमान में धनबाद के डीटीओ), जयकुमार राम (कांके सीओ), कमलेश का सहयोगी अमरेंद्र कुमार दुबे, अरविंद कुमार साहू, और रेखा देवी शामिल हैं. ईडी द्वारा की जा रही जांच में यह सामने आया है कि यह मामला जमीन के अवैध लेन-देन और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत का है. ईडी ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि वे जल्द ही मामले में अगली कार्रवाई करेंगे.

    3.5 करोड़ रुपये action Amarendra Kumar Dubey Arvind Kumar Sahu bribe Chargesheet collusion of government officials data entry operator Dhanbad Diwakar Prasad Dwivedi dto ED ED investigation fake documents illegal transaction Jaikumar Ram Jharbhumi Kamlesh Kumar Kanke land fraud payment of bribe PMLA court Praveen Kumar Jaiswal ranchi Record Room register-2 Rekha Devi. Rs 3.5 crore tampering of papers zonal officer अंचल अधिकारी अमरेंद्र कुमार दुबे अरविंद कुमार साहू अवैध लेन-देन आरोपपत्र ईडी ईडी जांच कमलेश कुमार कांके कागजातों में छेड़छाड़ कार्रवाई घूस घूस का भुगतान जमीन हेराफेरी जयकुमार राम झारभूमि डीटीओ डेटा एंट्री ऑपरेटर दिवाकर प्रसाद द्विवेदी धनबाद पंजी-2 पीएमएलए कोर्ट प्रवीण कुमार जायसवाल फर्जी दस्तावेज रांची रिकार्ड रूम रेखा देवी सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजालसाजों के चंगुल में फंसे Disha Patani के रिटायर्ड डीएसपी पापा, हो गया लाखों का फ्रॉड
    Next Article बीआईटी मेसरा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, मारपीट में एक की मौत, शव के साथ थाना घेरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.