Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
    Uncategorized

    झारखंड के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजनीति में उस समय सनसनी फैल गई जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि जोहार लाइव नहीं करता है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-27-at-3.22.01-PM.mp4

    युवक ने लगाए गंभीर आरोप

    वीडियो में युवक ने अपना नाम अंकित मिश्रा बताया है और दावा किया कि वह गिरिडीह के राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि दोनों मंत्रियों ने उसके खिलाफ 20-25 लोगों को भेजा, जिन्होंने उसकी पिटाई की और उसके मुंह में पिस्तौल ठूंस दी। वीडियो में उसने चेतावनी दी कि अगर मंत्री सार्वजनिक रूप से उससे माफी नहीं मांगते, तो वह उन्हें बम से उड़ाने की धमकी देता है।

    मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

    वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग युवक की मानसिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का मानना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। हालांकि वीडियो में वह साफ तौर पर कहता है कि जैसे ही वह गिरिडीह लौटेगा, 24 घंटे के अंदर हत्या की साजिश को अंजाम देगा।

    जमीन विवाद भी बताया कारण

    युवक ने वीडियो में यह भी दावा किया कि उसका और दोनों मंत्रियों के बीच जमीनी विवाद है। इसके अलावा कुछ व्यक्तिगत कारणों का भी ज़िक्र किया, जिनकी वजह से उसने धमकी दी है।

    प्रशासन हुआ सतर्क

    वीडियो के वायरल होते ही झारखंड पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। दोनों मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस युवक की पहचान और उसके दावों की सच्चाई की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : नीरज सिंह ह’त्याकांड : अभिषेक सिंह पहुंचे कोर्ट, क्या बोले… देखें वीडियो

    Bomb blast threats Health Minister Dr. Irfan Ansari Jharkhand Health Minister Dr. Irfan Ansari and Urban Development Minister Sudivya Kumar Sonu were threatened with bomb blasts Two ministers of Jharkhand were threatened with bomb blasts Urban Development Minister Sudivya Kumar Sonu झारखंड के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बम से उड़ाने की धमकी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल में जिंदा जल गयी पांचवी क्लास की छात्रा, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर फूटा गुस्सा
    Next Article BREAKING : चाईबासा रिमांड होम से भाग निकले दो बच्चे, पीछे की दीवार फांद हुए फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.