Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में झारखंड के दो किसानों को सम्मान
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में झारखंड के दो किसानों को सम्मान

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JHARKHAND: स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के दो किसानों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी के किसान दुशासन सिंह और टोंटो के मोहन सिंह बारी ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय ध्यान को अपनी ओर आकर्षित किया है. दुशासन सिंह, जो लोढ़ाई गांव के एक उत्साही शिक्षाविद् हैं.
    उन्होंने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अथक प्रयास किया है. दूसरी ओर, मोहन सिंह बारी ने बामेबासा गांव में एक प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मनरेगा योजना का उपयोग करके आम की बागवानी को अपनाया है और अपनी सफलता से अपने साथी ग्रामीणों को प्रेरित किया है. 15 अगस्त को आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित दोनों किसानों को 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति आकांक्षी जिलों के निवासियों, विशेषकर उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होगी, जो प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं;. यह पहली बार होगा जब दुशासन सिंह और मोहन सिंह बारी राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करेंगे और स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे. वे इस अवसर पर अपने उत्साह और गर्व को व्यक्त करते हुए कहते हैं उन्हें दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
    यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है. वे वहां जाने के लिए काफी उत्सुक हैं. अभी तक टीवी पर ही स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते थे. पहली बार इस समारोह का हिस्सा बनने जा रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से दोनों को किया गया नामित उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में जिले के आकांक्षी प्रखंड से दो लोगों को नामित करने के लिए झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग की ओर से मांग की गयी थी. उसी के आलोक में टोन्टो के बामेबासा निवासी मोहन सिंह बारी और गुदड़ी के लोढ़ाई पंचायत के गुलीकेरा निवासी दुशासन सिंह को नामित किया गया है. ड्रापआउट बच्चों के परिजनों को घर-घर जाकर समझाया दुशासन सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है.
    उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में ड्रापआउट कम करने के लिए घर-घर जाकर बच्चों से मिलते हैं और विद्यालय में नामांकन कराते हैं. अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं. उन्होंने गर्व से कहा कि 50 से अधिक ड्रापआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में ला चुके हैं. 20-20 किलोमीटर दूर से आने वाले बच्चों का भी नामांकन विद्यालय में कराया है. आम की बागवानी और सेब की खेती से बने पहचान वहीं मोहन सिंह बारी ने अपनी यात्रा को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने मनरेगा योजना का उपयोग करके अपनी आम की बागवानी का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से 2021-22 में लगभग 125 आम के पौधे लगाये थे. उन्हें काफी मेहनत कर सींचा और वर्तमान में सभी पौधे जीवित हैं। इसके अलावा ये अपने यहां सेब की खेती भी कर रहे हैं.

     

    किसान गुदड़ी झारखंड दुशासन सिंह नई दिल्ली बागवानी बामेबासा मनरेगा मोहन सिंह बारी लाल किला शिक्षा स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेडिकल कॉलेज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों को करेंगे गाइड, डॉक्टर व हेल्थ वर्कर्स होंगे अपग्रेड, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
    Next Article हजारीबाग में पवन पुत्र प्लांट में चिमनी ब्लास्ट, 15 मजदूरों की मौत की आशंका

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.