Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दो दिवसीय संक्रांति मेले का शुभारंभ, लोगों ने किया स्नान-दान
    झारखंड

    दो दिवसीय संक्रांति मेले का शुभारंभ, लोगों ने किया स्नान-दान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024Updated:January 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिला मुख्यालय से सटे अजय नदी के सतसाल घाट पर दो दिवसीय संक्रांत मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ. घने कोहरे के बीच अहले सुबह से ही लोगों का पहुंचना आरंभ हो गया था. भारी शीतलहर के बावजूद लोगों ने अजय नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मकर स्नान का आनंद लिया. इसी घाट पर स्थित भगवान भोले शंकर के मंदिर में जल अर्पण करने के उपरांत लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया.

    संक्रांति मेले के पहले दिन शहर और आसपास के लोगों का हुजूम मेले में उमड़ती है. जहां लोग स्नान और पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाते हैं. शहर से सटे होने के कारण ज्यादातर लोग अपने घर से ही खाने पीने का सामान लेकर नदी किनारे पहुंचते हैं. पूरे परिवार के साथ दिनभर मेला में गुजारते हैं. बच्चों के मनोरंजन के साथ खाने पीने के स्टॉल और श्रृंगार प्रसाधन, खिलौने आदि की दुकानों से मेला सजा हुआ रहता है. अजय नदी के रेत पर बच्चों की भाग दौड़ और धूप सेकते हुए लोग यहां आम दिखाई दे जाएंगे. दूसरे दिन के मेले में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र से लोगों का जूटान होता है. दूर दराज गांवों से भी हजारों लोग यहां पहुंचते हैं. पहले स्नान करते हैं फिर पूजा होती है और बाद में मेले का आनंद उठाते हैं.

    सतसाल मेला समिति के द्वारा यहां आने वाले लोगों के लिए भी बहुत सारे इंतजाम किए जाते हैं, जिसमें निशुल्क पेयजल, चाय, भोला बाबा को चढ़ाने के लिए दूध आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है. सतसाल मेला समिति के लोगों के द्वारा यहां आने वालों के सुरक्षा के निमित्त भी काफी ख्याल रखा जाता है. मेले में लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा भी काफी चौकसी बरती जाती है.

    इसे भी पढ़ें: ब्लास्टिंग का विरोध कर रहे थे ग्रामीण, सीआईएसएफ के जवान ने तानी पिस्तौल

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्लास्टिंग का विरोध कर रहे थे ग्रामीण, सीआईएसएफ के जवान ने तानी पिस्तौल
    Next Article देरी से चल रही लिंक रेक, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस को किया गया रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.