Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 6:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो बड़े फैसले: रेलवे कर्मियों को दिया तोहफा और ई-सिगरेट पर लगाया बैन : निर्मला सीतारमण
    जोहार ब्रेकिंग

    दो बड़े फैसले: रेलवे कर्मियों को दिया तोहफा और ई-सिगरेट पर लगाया बैन : निर्मला सीतारमण

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर ने बड़े एलान किए। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में निर्मला सीतारमण और जावड़ेकर की प्रेस कांफ्रेस की, जहां रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया और ई-सिगरेट पर बैन लगाने का एलान किया गया।
    रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का एलान
    सरकार ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का एलान किया है। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। इसका लाभ 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार लगातार छठे वर्ष रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है। इस निर्णय से बजट पर 2024 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा।
    जावड़ेकर ने कहा कि इस निर्णय से रेलवे के कर्मचारी प्रोत्साहित होंगे और पूरी ताकत लगाकर काम करेंगे। रेलवे देश की जीवन रेखा है और इस दृष्टि से यह निर्णय महत्वपूर्ण है ।
    प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर पूरी तरह से बैन लगाने का एलान किया है। यानी अब भारत में ई-सिगरेट का उत्पादन सहित उसका आया-निर्यात भी नहीं होगा। कैबिनेट ने ई-सिगरेट के आया-निर्यात, प्रोडक्शन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ई-सिगरेट के प्रोमोशन पर भी सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। हाल ही में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) द्वारा Prohibition of E Cigerettes Ordinance2019 को जांचा गया था। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने इसमें मामूली बदलाव का सुझाव दिया था। अब सरकार ने इसे बैन कर दिया है।

    ई-सिगरेट का सेवन करने से हार्ट अटैक से होने वाला खतरा 56 फीसदी तक बढ़ जाता है।

    इतना लगेगा जुर्माना

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर इसमें सजा का भी प्रावधान है। पहली बार गुनाह पर एक साल की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना या दोनों है। जबकि बार बार गुनाह करने पर सजा तीन वर्ष होगी या पांच लाख रुपये का जुर्माना या दोनों लगाये जा सकते हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबग हंटिंग – करियर बनाने का एक नया अवसर : सचिन गुप्ता
    Next Article मो. दानिश हत्या मामले में चार गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में थे इलाजरत

    July 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू

    July 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम हेमंत बोले- सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को मिलकर हल करने के लिए यह मंच बेहद जरूरी

    July 10, 2025
    Latest Posts

    Breaking: जमशेदपुर में गोलीबारी, विधायक प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल

    July 10, 2025

    Breaking : पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में थे इलाजरत

    July 10, 2025

    स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू

    July 10, 2025

    सीसीएल ने BOO मॉडल पर ‘नई कथारा कोकिंग कोल वाशरी’ परियोजना के लिए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

    July 10, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम हेमंत बोले- सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को मिलकर हल करने के लिए यह मंच बेहद जरूरी

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.