Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 1:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ट्विटर ने वापस किया उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का blue टिक
    देश

    ट्विटर ने वापस किया उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का blue टिक

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का निजी ट्विटर अकाउंट फिर से ‘वेरिफाई’ हो गया है. शनिवार सुबह उनके अकाउंट से ‘ब्लू टिक’ हट गया था. ब्लू टिक हटने पर ट्विटर इंडिया का कहना था कि लंबे वक्त से अकाउंट लॉग इन नहीं होने के कारण ऐसा हुआ था. हालांकि वेरिफाई हटाने के कुछ ही घंटे बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट का ब्लू टिक वापस कर दिया है।

    हालांकि, इस बीच सूत्रों का कहना है कि उपराष्ट्रपति समेत आरएसएस से जुड़े कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटने से सरकार नाराज है और ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ट्विटर के खिलाफ एक्शन .ले सकती है. सूत्रों के मुताबिक, आईटी मंत्रालय इसे ट्विटर की ‘गलत मंशा’ मान रहा है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

    दरअसल, शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर हैंडल @MVenkaiahNaidu से ‘ब्लू टिक’ हट गया. ब्लू टिक से ही अकाउंट के वेरिफाइ होने का पता चलता है. हालांकि, उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल @VPSecretariat से ब्लू टिक नहीं हटा था. हालांकि, घंटे भर बाद दोबारा से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक आ गया है।

    इस पूरे मामले पर ट्विटर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा था कि “अकाउंट लंबे समय से लॉग इन नहीं हुआ था, इस वजह से ब्लू टिक हट गया था.” हालांकि, अभी भी आरएसएस के तमाम बड़े नेता सुरेश जोशी, सुरेश सोनी और अरूण कुमार के ट्विटर अकाउंट को वेरिफाई नहीं किया गया है।


    हालांकि, देखा जाए तो कुछ ट्विटर अकाउंट ऐसे भी हैं जो कई सालों से एक्टिव नहीं हुए हैं, फिर भी उन पर ब्लू टिक लगा है. मसलन, पूर्व वित्त मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली के ट्विटर अकाउंट से आखिरी ट्वीट 7 अगस्त 2019 को हुआ था, लेकिन उनका अकाउंट अब भी वेरिफाई है।

    वहीं, ट्विटर के नियम कहते हैं कि पिछले 6 महीने में लॉग इन करना जरूरी है, तभी उसे एक्टिव अकाउंट माना जाएगा. हालांकि, इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप ट्वीट, रिट्वीट, लाइन, फॉलो, अनफॉलो करें. लेकिन अकाउंट एक्टिव रखने के लिए 6 महीने में एक बार लॉग इन करना जरूरी है और प्रोफाइल अपडेट रखना जरूरी है।

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल
    Next Article सीड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया दो फेसबुक लाइव परिचर्चा का आयोजन वक्ताओं ने कहा – सततशील समाधानों से सुरक्षित होगा हमारा पर्यावरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.