Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»TSPC ने ली मैक्लुस्कीगंज में फायरिंग की जिम्मेदारी, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी धमकी
    झारखंड

    TSPC ने ली मैक्लुस्कीगंज में फायरिंग की जिम्मेदारी, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी धमकी

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोलीबारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडाधौड़ा गांव में बीते गुरुवार की सुबह हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने ली है। संगठन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। प्रेस विज्ञप्ति में संगठन के सदस्य ऋषिकेश द्वारा जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।

    प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे मुंडाधौड़ा क्षेत्र में लिपटर और पिपरवार के कांटा घर के पास फायरिंग की गई, जिसमें वसुदेव गंगू को गोली लगने की बात कही गई है। साथ ही संगठन ने यह भी दावा किया है कि यह घटना एन.के. और पिपरवार-अशोका क्षेत्र में काम करने वाले डियो होल्डर, लिपटर, ट्रांसपोर्टर और डंप कमिटी द्वारा संगठन को नजरअंदाज करने के कारण की गई।

    संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति में कोयलांचल क्षेत्र के कई इलाकों में काम करने वाले ट्रांसपोर्टर, डंप कमिटी, ट्रक एवं हाइवा मालिक, ड्राइवर, खलासी, ईंट भट्ठा मालिक और छोटे-बड़े ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि संगठन से बात कर ही काम शुरू करें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    मुंडाधौड़ा में नसीम खान के घर पर हुई थी फायरिंग

    मालूम हो कि गुरुवार की अहले सुबह मुंडाधौड़ा गांव में उस समय दहशत फैल गई थी जब अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण नसीम खान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना सुबह करीब 6:05 बजे की बताई गई थी। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और नसीम खान के घर के बाहर करीब चार राउंड गोली चलाई। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान अपराधियों ने कथित रूप से धमकी दी थी कि “पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा”, जिससे घटना को रंगदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    ड्राइवर हैं नसीम खान, नहीं बताया कोई पुराना विवाद

    घटना के संबंध में नसीम खान ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और उनका किसी से कोई स्पष्ट विवाद नहीं है। अचानक हुई इस फायरिंग से परिवार में डर का माहौल बन गया है। गांव में भी लोग सहमे हुए हैं।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की तथा फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और प्रेस विज्ञप्ति की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

    Also Read : TSPC ने ली मैक्लुस्कीगंज में फायरिंग की जिम्मेदारी, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी धमकी

    Breaking news Jharkhand Jharkhand Naxal Activity Jharkhand security alert Latest news Maoist Activity Jharkhand McCluskieganj Firing Case McCluskieganj News Naxal Press Release Jharkhand Naxal Threat India Police Investigation Ranchi ranchi crime news Today News Trending News TSPC Firing McCluskieganj TSPC Naxal News TSPC Threat Letter
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में मतदाता सूची अपडेट का काम जारी, घर-घर सर्वे और मैपिंग शुरू
    Next Article अब बेकार नहीं जाएगा टाटा स्टील का स्लैग, बनेगी सड़क ईंट और पेवर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.