Johar Live Desk : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादास्पद ट्रैवल बैन की नीति को अपनाया है। बीती रात उन्होंने एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सोमवार दोपहर 12 बजे से लागू होगा। जिन देशों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, वे हैं: अफगानिस्तान, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, यमन।
साथ ही, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर भी कड़े यात्रा नियम लागू किए गए हैं। इन नियमों में वीजा प्रक्रिया में सख्ती, अतिरिक्त सुरक्षा जांच और प्रवेश सीमाएं शामिल हैं।
🚫 डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगाया है लेकिन उसमें #Pakistan का नाम शामिल नहीं है, जो दुनिया का सबसे बड़ा टेरर हब है, जहां सर्वाधिक UN डेजिगनेटेड आतंकी रहते हैं, जहां खुद अमेरिका ने ओसामा को मारा और जहां अल कायदा और हक्कानी नेटवर्क… pic.twitter.com/dWir1wi2bp
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) June 5, 2025
ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि 2017 में भी ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 05 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हर साल 5 जून को क्यों ही मनाया जाता है World Environment Day… जानें
Also Read : बाल श्रम उन्मूलन को लेकर होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर होगी छापेमारी
Also Read : देह व्यापार के आरोप में गढ़वा का ये होटल सील, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Also Read : सिमडेगा DC ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Also Read : मनरेगा में मजदूरी भुगतान में हुई देरी तो सात कर्मियों पर लगा दिया जुर्माना
Also Read : पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 8 मिनट में ही कराई गई लैंडिंग
Also Read : CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन