Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read53
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और गैंगस्टर प्रिंस खान ने आपस में हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर बड़ा-बड़ा खेला कर रहे हैं। दोनों के इशारे पर राजधानी रांची में पाकिस्तान से हथियार और गोलाबारूद मंगवाया जा रहा है। मौत के यह सामान मंगवाने के लिये ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तान से हथियार पंजाब के मोगा तक ड्रोन के जरिये पहुंचता है। इसके बाद रांची सहित देश के अलग-अलग हिस्से तक उन्हें पहुंचाने का टास्क खूबसूरत लड़कियों को सौंपा जाता है। इन हथियारों का इस्तेमाल बड़े बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों एवं व्यवसायियों को डरा-हड़का कर रंगदारी और लेवी वसूलने के लिए किया जाता है। इसके बाद उगाही की गयी रकम को UAE में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान तक पहुंचाया जाता है। प्रिंस खान उन पैसों को UAE से पाकिस्तान भेजता है। जिससे वहां बैठे सुजीत और प्रिंस के गुर्गे हथियार खरीदकर उसे भारत भेजते हैं। यह सनसनीखेज खुलासा आज यानी बुधवार को रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    एसपी पारस राणा बताया कि रांची की सदर पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रिया सिन्हा के अलावा कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास रहने वाले इनामुल हक उर्फ बबलु खान, चंदवे बस्ती का रहने वाला मो सेराज उर्फ मदन, पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर का रहने वाला रवि आनंद उर्फ सिंघा और खुंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसूली बस्ती का रहने वाला मो शाहिद उर्फ अफरीदी खान शामिल है। इन लोगों की सफारी कार से तीन पिस्टल, सात मैगजीन, 13 गोली और एक आईफोन समेत आधा दर्जन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।

    सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सुजीत सिन्हा के संगठन KSS यानी कोयलांचल शांति सेना के लोग लगातार शहर के व्यवसायियों और कारोबारियों को फोन पर रंगदारी की डिमांड कर रहे थे। इसको लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने संगठन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे रखा है। इसी बीच इंफॉर्मेशन मिली कि चुट्ट ओवर ब्रिज के नीचे एक काले रंग की सफारी कार में कुछ गुंडे हथियार के साथ बैठे हुए हैं। कोई बड़ा क्राइम करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। सदर थानेदार कुलदीप कुमार की लीडरशिप में टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और चार अपराधियों… इनामुल हक उर्फ बबलु खान, रवि आनंद उर्फ सिंघा, मो. शाहिद उर्फ अफरीदी खान और मो सेराज उर्फ मदन को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया। सुनें क्या बता गया सिटी एसपी पारस राणा…

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा, सिटी SP पारस राणा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/TIp6y6wORW

    — Johar Live (@joharliveonweb) October 22, 2025

    Also Read : BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    Ranchi police arrested five criminals Sophisticated weapons reaching Jharkhand via Punjab पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…
    Next Article एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.