Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाल श्रम उन्मूलन को लेकर होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर होगी छापेमारी
    झारखंड

    बाल श्रम उन्मूलन को लेकर होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर होगी छापेमारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाल श्रम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में DC समीरा एस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में DC ने जून माह में ढाबा, लाइन होटल, ईंट भट्ठा, गैरेज, वाशिंग सेंटर आदि जगहों पर औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया।

    DC ने श्रम अधीक्षक एतवारी महतो से बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पिछले वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम करते पाया गया, तो नियोजकों के खिलाफ बाल एवं अल्पवयस्क श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और 20-20 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

    बाल श्रमिकों को छुड़ाने के बाद अनिवार्य रूप से बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने और उनकी पुनर्वास प्रक्रिया को मानक कार्यविधि के अनुसार करने का निर्देश दिया गया।

    एसपी रीष्मा रमेशन ने विमुक्त बच्चों का उनकी मानसिक क्षमता के अनुसार उचित कक्षा में नामांकन कराने की जरूरत पर जोर दिया। DC ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे बच्चों के लिए विशेष शिक्षा की व्यवस्था करने को भी कहा।

    बाल श्रम से मुक्त हुए बच्चों की स्थिति की जानकारी 15 दिनों के भीतर देने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम को बाल श्रम उन्मूलन पर जागरूकता अभियान चलाने और सोशल मीडिया पर सामग्री जारी करने का निर्देश दिया गया।

    सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर:

    • चाइल्ड हेल्पलाइन (पलामू): 1098

    • राज्य हेल्पलाइन: 18003456526

    • DC पलामू का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी सूचना देने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

    इस बैठक में DDC शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में Admission के लिए नया शेड्यूल जारी

    administrative action Brick Kiln Raids Child Labour Eradication Child Labour Free Zone child rights collectorate auditorium Deputy Commissioner Sameera S Dhaba Inspection District Task Force Garage Inspection Jharkhand news Line Hotel Check palamu Surprise Raids Washing Center Monitoring ईंट भट्ठा छापेमारी उपायुक्त समीरा एस औचक छापेमारी गैरेज जांच चाइल्ड लेबर फ्री जोन जिला टास्क फोर्स झारखंड समाचार ढाबा निरीक्षण पलामू प्रशासनिक कार्रवाई बाल अधिकार बाल श्रम उन्मूलन लाइन होटल जांच वाशिंग सेंटर निरीक्षण समाहरणालय सभागार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJUVNL में एरियर घोटाले का खुलासा, मजदूरों का करोड़ों रुपये बकाया
    Next Article कैबिनेट का फैसला: गीग वर्कर्स को मिलेगा कानूनी संरक्षण, नगर विकास कार्यों में झारखंड का GST सर्टिफिकेट अनिवार्य

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.