Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मछली कारोबारी से 20 लाख डकैती मामले में ट्रक चालक व गाड़ी की रेकी करने वाला सद्दाम रिंगरोड से गिरफ्तार, 2.26 लाख बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    मछली कारोबारी से 20 लाख डकैती मामले में ट्रक चालक व गाड़ी की रेकी करने वाला सद्दाम रिंगरोड से गिरफ्तार, 2.26 लाख बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/दुमका। दुमका के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रिंगरोड में आंध्र प्रदेश के मछली कारोबारी हमद सरीफ से 20 लाख डकैती मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने सद्दाम को दुमका में रिंगरोड में गुजिसीमल से पकड़ा है। उसके पास से पुलिस को लूटे हुए 2.26 लाख रुपए मिले है। उक्त जानकारी दुमका एसपी अम्बर लकड़ा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सद्दाम ने ट्रक चालक हमद व गाड़ी की रेकी किया था। मछली कारोबारी को पैसा रखते भी गाड़ी में देखा था। जिसके बाद उसने पूरी कहानी इम्माउद्दीन अंसारी को दिया। इसके बाद इम्माउद्दीन ने अपनी टीम को तैयार किया और दुमका रिंगरोड में मछली कारोबारी से 20 लाख डकैती कर फरार हो गया। हालांकि, इस मामले में दो अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर नूर मुस्तफा अंसारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, एसआई अमित कुमार लकड़ा, पिंकू कुमार यादव, पीएसआई श्यामल कुमार मंडल, एएसआई लखबीर सिंह चहल, शशिकांत ठाकुर, मनोज कुमार मिश्रा शामिल है।

    दो दिन पूर्व चार अपराधी को भेजा गया था जेल
    दुमका एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने चार अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल गए अपराधियों में इम्माउद्दीन अंसारी, ताजुद्दीन खान उर्फ बाबू, अब्दुल रौफ और अब्दुल माजिद शामिल है। अपराधियों को पुलिस टीम ने देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह से पकड़ा था।इनलोगों के पास से पुलिस ने 10.48 लाख नकद, लूट में इस्तेमाल टीयूवी कार व बाइक और मोबाइल बरामद किया है।

    क्या है मामला
    बिहार के पूर्णिया में मछली अनलोड कर एवं पूर्णिया से मकई लोड कर बंगाल-असम बॉर्डर पालघाट होते हुए आंध्रप्रदेश लौट रहे कारोबारी हमद सरीफ से अपराधियों ने 20 लाख डकैती कर लिया था। घटना 27 जून शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। कार और बाइक पर सवार सात अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मछली कारोबारी ट्रक से पैसा लेकर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद दुमका एसपी अम्बर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी, मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच थे। इस मामले में मुफस्सिल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: कोरोना पॉजिटिव विधायक मथुरा महतो को किया टीएमएच रेफर, सांस लेने में थी दिक्कत
    Next Article सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी : लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31 फीसदी और लड़कों का 90.14 फीसदी रहा

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.