Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 4:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रक ने बाइक सवार हेडमास्टर को रौंद डाला, शिक्षकों में आक्रोश; बोले-बायोमीट्रिक सिस्टम ने ली जान
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रक ने बाइक सवार हेडमास्टर को रौंद डाला, शिक्षकों में आक्रोश; बोले-बायोमीट्रिक सिस्टम ने ली जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : जिले के झरिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार शिक्षक संजय सिंह की मौत हो गई. संजय सिंह लातेहार के कुंदरी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे. वह  अपने घर से स्कूल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए गुजर गया. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

    घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है.

    शिक्षकों में बायोमीट्रिक सिस्टम के खिलाफ आक्रोश

    घटना के बाद शिक्षक समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. शिक्षक संघ के नेताओं हीरा यादव और अजय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में केवल शिक्षकों के लिए सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाने का नियम बनाया गया है, जबकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों तक पहुंचने के लिए शिक्षकों को जल्दबाजी करनी पड़ती है, जिससे हादसे हो रहे हैं.

    मुआवजे में देरी हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    शिक्षकों ने सरकार से मृतक शिक्षक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मुआवजा में देरी हुई तो वे आंदोलन करेंगे.

    Also Read: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर शिक्षक से ठगी की कोशिश, लाखों रुपए की मांग

    Accident agitation bike rider biometric system Compensation deceased teacher DSP Arvind Kumar government job government rules headmaster Jharia petrol pump jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live latehar post mortem remote school Sanjay Singh teacher community Teachers union Today News truck आंदोलन जोहार लाइव झरिया पेट्रोल पंप झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ट्रक डीएसपी अरविंद कुमार दुर्घटना दूरस्थ स्कूल पोस्टमार्टम बाइक सवार बायोमीट्रिक सिस्टम मुआवजा मृतक शिक्षक लातेहार शिक्षक संघ शिक्षक समुदाय संजय सिंह सरकारी नियम सरकारी नौकरी हादसा हेडमास्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिजिटल अरेस्ट के नाम पर शिक्षक से ठगी की कोशिश, लाखों रुपए की मांग
    Next Article सुबह के नाश्ते में इन 5 चीजों से बचें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.