Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सदर थानेदार से परेशान युवा व्यवसायी, डीजीपी से शिकायत कर मांगा इंसाफ 
    Uncategorized

    सदर थानेदार से परेशान युवा व्यवसायी, डीजीपी से शिकायत कर मांगा इंसाफ 

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अनुराग गुप्ता कुछ दिन पूर्व ही चैंबर में व्यवसायियों के साथ बैठक की. इस दौरान डीजीपी ने व्यवसायी वर्ग को कारोबार में किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं आने का आश्वासन दिए थे. इसके बावजूद युवा व्यवसायी पुलिस विभाग से परेशान है. मामला रांची जिला के सदर थानेदार कुलदीप कुमार का है. थानेदार कुलदीप कुमार से परेशान होकर कोकटेल बार एवं पार्क स्ट्रीट होटल के संचालक युवा व्यवसायी अनिल कुमार चौरसिया ने जोहार लाइव से बातचीत में रांची छोड़ने की बात कह डाला. उन्होंने कहा कि सदर थाना की पुलिस आजतक कभी परेशान नहीं करती थी. लेकिन, अब सदर थानेदार द्वारा आये दिन जबरन परेशान किया जा रहा है. जांच करने के नाम पर जबरन रात में रेड किया जाता है और अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है. परेशान युवा व्यवसायी ने परेशान होकर मामले की जानकारी डीजीपी अनुराग गुप्ता से की और सदर थानेदार कुलदीप कुमार को लेकर लिखित शिकायत की है.

    बार में आने वाले ग्राहक को जांच के नाम पर करते है परेशान 

    पीडित व्यवसायी अनिल कुमार चौरसिया ने कहा कि सदर डीएसपी और सदर थानेदार से परेशान हो चुके है. हर माह पांच से छह बार होटल व बार में रेड के नाम पर ग्राहकों को तंग किया जाता है. इन सब के पीछे मुख्य उद्देशय सिर्फ पैसों की अवैध वसूली है. सदर थानेदार कुलदीप कुमार अपने चालक हेमंत से कॉल कर बुलवाते है कि हर माह का पैसा थाना में भेजवाते रहो और शांति से अपना बार व होटल चलाते रहो.

     

    10 बजे बार बंद करने का आदेश देकर करते है परेशान

    पीडित ने कहा कि झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग का लिखित आदेश है कि बार को रात 12 बजे बंद करना है. जबिक, सदर थाना का आदेश है कि बार को 10 से 11 के बीच बंद करे. सदर पुलिस की बढ़ती परेशानी से बार में ग्राहकों की संख्या हर दिन कम हो रही है और आर्थिक व मानसिक नुकसान ज्यादा हो रहा है.

    asp DCP DSP jharkhand police station ranchi Sadar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीईओ के रवि कुमार ने राज्यपाल से मिलकर झारखंड में मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की
    Next Article सॉफ्टवेयर अपडेट ने बढ़ाई परेशानी, नहीं बन रहा प्रमाण पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.