रांची :गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. सीईओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने हेतु उनसे फार्म 8 भरवाया. इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी. शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा और वे झारखंड के मतदाता बन जाएंगे.
सीईओ के रवि कुमार ने राज्यपाल से मिलकर झारखंड में मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

