Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड की आदिवासी बेटियों ने नॉर्वे में लहराया भारत का परचम, होमलेस फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दम
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की आदिवासी बेटियों ने नॉर्वे में लहराया भारत का परचम, होमलेस फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के चाईबासा की दो आदिवासी बेटियों ने दुनिया के मंच पर भारत का झंडा बुलंद किया है। कोमलता बिरुली और पारसी हेम्ब्रम ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 23 से 30 अगस्त तक चले इस टूर्नामेंट में 48 देशों की टीमें शामिल हुईं। होमलेस वर्ल्ड कप फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद वंचित और बेघर लोगों को खेल के माध्यम से सशक्तिकरण और पहचान देना है।

    चक्रधरपुर में जोरदार स्वागत

    बुधवार को जब कोमलता और पारसी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं, तो उनका स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं था। परिजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन करने पहुंचे। ‘झारखंड की बेटियां जिंदाबाद’ के नारों से स्टेशन गूंज उठा। यह पल पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बन गया।

    आदिवासी

    कोमलता ने उठाई सामाजिक मुद्दों की आवाज

    तांतनगर प्रखंड की कोमलता बिरुली ने कहा कि आदिवासी समाज में लड़कियों को खेल और शिक्षा में अभी भी पूरी आजादी नहीं मिलती। कम उम्र में उनकी शादी कर दी जाती है। उन्होंने अपनी सफलता उन आदिवासी लड़कियों को समर्पित की जो सामाजिक दबाव के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं। कोमलता ने जोर देकर कहा कि परिवार का सहयोग मिले तो बेटियां किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।

    पारसी का युवाओं को प्रेरक संदेश

    जगन्नाथपुर प्रखंड के डेबरासाई की पारसी हेम्ब्रम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी सहयोग और बेहतर सुविधाओं के साथ आदिवासी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चमक सकते हैं। पारसी ने ‘एकजुट’ संस्था का आभार जताया, जिसने कठिन परिस्थितियों में उनका साथ दिया।

    आदिवासी

    showed their strength in the Homeless Football Tournament Tribal daughters of Jharkhand raised the flag of India in Norway झारखंड की आदिवासी बेटियों ने नॉर्वे में लहराया भारत का परचम होमलेस फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बॉडीगार्ड को बीच सड़क की बेइज्जत, पुलिस एसोसिएशन ने DGP को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की
    Next Article शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव, बताया- खाना खाना भी है चुनौती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.