Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बॉडीगार्ड को बीच सड़क की बेइज्जत, पुलिस एसोसिएशन ने DGP को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की
    झारखंड

    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बॉडीगार्ड को बीच सड़क की बेइज्जत, पुलिस एसोसिएशन ने DGP को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025Updated:September 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    त्रिपाठी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Latehar : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कृष्णा नंद त्रिपाठी पर उनके अंगरक्षकों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    कर्ण सिंह ने पत्र में इस घटना को अमानवीय और पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात अंगरक्षक अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभा रहे थे, लेकिन पूर्व मंत्री द्वारा उनके साथ किया गया दुर्व्यवहार न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पुलिस बल के मनोबल को भी तोड़ने वाला है।

    घटना का पूरा विवरण :

    यह घटना मंगलवार, 2 सितंबर 2025 को लातेहार जिले के जुबली रोड पर उस वक्त हुई, जब पूर्व मंत्री पलामू से रांची की ओर जा रहे थे। सड़क पर लगे जाम को हटाने के लिए उनके साथ तैनात अंगरक्षक आरक्षी-632 रविंद्र रिखियासन और आरक्षी-592 गोपाल सिंह आम लोगों को हटा रहे थे।

    इसी दौरान, आरोप है कि पूर्व मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी ने दोनों अंगरक्षकों को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने वर्दी और हथियार के साथ दोनों को बीच सड़क पर ही छोड़ दिया और खुद आगे बढ़ गए।

    दोनों अंगरक्षकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि वे नशे में नहीं थे। यानी वे अपनी ड्यूटी सामान्य रूप से कर रहे थे।

    FIR की मांग

    झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने मांग की है कि इस मामले में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। दोनों अंगरक्षक इस संबंध में आवेदन तैयार कर रहे हैं, जिसे लातेहार थाना में जमा किया जाएगा। आवेदन की प्रति पलामू एसपी और लातेहार एसपी को भी भेजी जाएगी।

    पूर्व मंत्री ने आरोपों को नकारा

    वहीं, इस पूरे मामले में पूर्व मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अंगरक्षकों से मारपीट नहीं की, सिर्फ उन्हें समझाया और डांटा था, क्योंकि वे उनके साथ ठीक से ड्यूटी नहीं कर रहे थे।

    Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की महत्वपूर्ण बैठक, लेंगे कई निर्णय

    Former Jharkhand minister KN Tripathi accused of assaulting bodyguards and using caste-based slurs Former minister KN Tripathi insulted the bodyguard in the middle of the road Former minister Krishna Nand Tripathi accused of assault and caste abuse Police Association President wrote a letter to DGP against former minister Krishna Nand Tripathi Police Association wrote a letter to DGP demanding action झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर अंगरक्षकों के साथ मारपीट और जातिगत गालियों का आरोप पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी के खिलाफ DGP को लिखा पत्र पुलिस एसोसिएशन ने DGP को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की पूर्व मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी पर मारपीट और जातिगत गाली का आरोप पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बॉडीगार्ड को बीच सड़क की बेइज्जत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबढ़त के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, फिर अचानक आई गिरावट
    Next Article झारखंड की आदिवासी बेटियों ने नॉर्वे में लहराया भारत का परचम, होमलेस फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दम

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.