रांची: झारखंड सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन किया है. इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखण्ड, राँची अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखण्ड राँची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित वंदना दादेल अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड, राँची को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। दादेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.
 
  
 

 

