Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कांग्रेस नेता से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, एसएसपी से शिकायत
    क्राइम

    कांग्रेस नेता से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, एसएसपी से शिकायत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कोयलांचल के लिए सरदर्द बन चुका गैंगस्टर प्रिंस खान अब व्यवसायियों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेताओ को रंगदारी के लिए धमकी देने लगा है. ताजा मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह को प्रिंस खान ने लगभग 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है और नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने की बात कही है. इस मामले को लेकर मनोज सिंह ने स्थानीय थाना को लिखित शिकायत दर्ज किया है. साथ ही पूर्व मंत्री के साथ एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई एवं मामले में कार्रवाई की मांग की.

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि हमारे कांग्रेस के नेता मनोज सिंह से 4-5 दिन पूर्व अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग की गई है. इस मामले को लेकर आज एसएससी से मिलने पहुंचे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द अपराधियों तक पुलिस पहुचेंगे और उसको सलाखों के पीछे भेजने का कार्य करेंगे. वहीं पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने मीडिया को बताया कि प्रिंस खान के द्वारा मनोज सिंह को धमकी दिया गया था. इस मामले को लेकर आज वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है.

    कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि 4- 5 दिन पूर्व गैंगस्टर प्रिंस खान उनके व्हाट्सएप पर मैसेज और ऑडियो कॉलिंग कर 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की है. जबकि मैं जनता के बीच रहने वाला सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ कांग्रेस का नेता हूँ, ऐसे में भला 10 लाख रंगदारी कैसे दे सकता हूं. स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है और आज वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग किया हूं. SSP ने आश्वासन दिया है की बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी.

    कांग्रेस क्राइम गैंगस्टर प्रिंस खान जोहार लाइव झारखंड धनबाद रंगदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article19 आईएएस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन, अधिसूचना जारी 
    Next Article ज्वाइन करने के बाद बोले रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार, अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.