Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»ट्राई का बड़ा तोहफा : मार्च से केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में मिलेंगे 200 चैनल
    बिजनेस

    ट्राई का बड़ा तोहफा : मार्च से केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में मिलेंगे 200 चैनल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है। अब आगामी एक मार्च, 2020 से ग्राहकों को 130 रुपये में 200 चैनल मिलेंगे। वहीं 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे।
    पहले केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में केवल 100 फ्री टू एयर चैनल मिलते थे। टैक्स मिलाकर के यह 154 रुपये के करीब बैठता है। इसमें से 26 चैनल्स केवल प्रसार भारती के होते थे। ट्राई ने नियमों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी को वेबसाइट पर डालनी होगी। इसके अतिरिक्त अपने मनपसंद चैनल के देखने के लिए तय रकम का पेमेंट करना पड़ता है। सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने पैकेज एनाउंस कर रखे हैं।

    ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नही दे सकेंगे। 12 रुपये से कम कीमत के चैनल ही बुके में दिए जा सकेंगे. उपभोक्ता के लिए करीब 33 फीसदी का डिस्कांउट होगा।
    वहीं, एनएफसी इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर्स कितने फ्री-टू-एयर चैनल्स देख रहे हैं। साथ ही ए-ला-कार्टे (अलग से चुने गए चैनल) चैनल पैक की कीमत महंगी हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ट्राई इस चैनल पैक के प्राइस को कम करने पर विचार कर रहा है, जिससे यूजर्स कम कीमत में ज्यादा चैनल देख सकें।
    ट्राई ने एक ही घर या फिर ऑफिस में एक से अधिक कनेक्शन लेने पर 40 फीसदी छूट देने की बात कही है। अब केबल कंपनियों को ऐसा कनेक्शन देने पर कीमतों में कमी करनी होगी। अभी ऐसे कनेक्शन पर भी एनसीएफ पहले कनेक्शन के समान ही रहती है।
    ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट पब्लिश होगी। 1 मार्च 2020 से नई दरें लागू होंगी। ट्राई ने चैनल के लिए कैरिज फीस 4 लाख रुपये तय की है।
    इस समय यूजर्स को टीवी देखने के लिए दो तरह के बिल का भुगतान करना पड़ता है, जिसमें एनसीएफ और कंटेंट चार्ज शामिल है। यूजर्स की तरफ से दिया गया कंटेंट का चार्ज ब्रॉडकास्टर के अकाउंट में जाता है, तो दूसरी तरफ एनसीएफ चार्ज डीटीएच या केबल टीवी प्रदाता को दिया जाता है। इस चार्ज में यूजर्स को 100 चैनल के लिए 153 रुपये देने पड़ते हैं।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : बिशुनपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
    Next Article आज 03 जनवरी का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.