Johar Live Desk : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन अहम है। शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 से भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस व एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। हालांकि, यात्रियों को पहले 215 किलोमीटर तक की यात्रा में राहत दी गई है। इस दूरी तक किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और रेलवे संचालन को सुचारु बनाने के लिए लिया गया है।
The Railway has announced a new fare structure effective from December 26, 2025, with no fare increase for journeys under 215 km in Ordinary Class. For journeys beyond 215 km, there will be a fare hike of 1 paise per km in Ordinary Class, and 2 paise per km for Mail/Express… pic.twitter.com/lD4fUQ8eeK
— ANI (@ANI) December 21, 2025
आज से बुक किए टिकट पर ही लागू होगा नियम
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नया किराया केवल 26 दिसंबर से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होगा। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
इन यात्राओं में कितना बढ़ा किराया
रेलवे के अनुसार, 216 से 750 किलोमीटर की यात्रा पर 5 रुपये, 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये, 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये और 1751 से 2250 किलोमीटर की यात्रा पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, स्लीपर क्लास साधारण और प्रथम श्रेणी के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।
इन सेवाओं पर नहीं पड़ा असर
भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि उपनगरीय ट्रेन सेवाओं, सीजन टिकटों और सेकंड क्लास साधारण में 215 किलोमीटर तक की यात्रा के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Also Read : झारखंड में शीतलहर का कहर, 9 जिलों में अलर्ट जारी


