Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दनुआ घाटी में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख
    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 26, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दनुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र की कुख्यात दनुआ घाटी में रविवार को भी एक हादसा हो गया। घाटी से गुजर रहे एक ट्रेलर (भारी मालवाहक वाहन) में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और टेलर धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर दनुआ घाटी से गुजर रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा टेलर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। चालक और आसपास मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। यदि आग पास के अन्य वाहनों तक फैल जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    दनुआ घाटी में अक्सर होते हैं हादसे

    दनुआ घाटी पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। लगातार सड़क हादसों और भारी वाहनों की दुर्घटनाओं के कारण इसे “मौत की घाटी” कहा जाता है। बीते शनिवार को भी यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक ही परिवार के ठह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी।

    Also Read : चालक को झपकी आई और पेड़ से टकराई कार, पांच की हालत गंभीर

    Trailer Catches Fire While Moving in Danua Valley; Entire Vehicle Reduced to Ashes दनुआ घाटी में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग पूरी गाड़ी जलकर राख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचालक को झपकी आई और पेड़ से टकराई कार, पांच की हालत गंभीर
    Next Article कोलकाता बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.