Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोलकाता बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मार्च 2026 में हुए बम विस्फोट मामले में NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहिदुल इस्लाम मोल्ला के रूप में हुई है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के बिजॉयगंज बाजार इलाके का रहने वाला है। NIA ने रविवार को उसे विस्तृत जांच और उसकी भूमिका की पुष्टि के बाद गिरफ्तार किया।

    मार्च में हुआ था विस्फोट

    मालूम हो कि यह विस्फोट मार्च 2026 में दक्षिण बामुनिया गांव में हुआ था। जांच में सामने आया कि कुछ लोग साजिश के तहत बम तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बम अचानक फट गया, जिससे एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच NIA को सौंपी गई थी।

    साजिश और सबूत मिटाने में था शामिल

    NIA की जांच में पता चला है कि अहिदुल इस्लाम मोल्ला इस पूरे मामले का सह-साजिशकर्ता था। वह बम बनाने की तैयारी, विस्फोट की योजना और घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश में शामिल था। एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। विस्फोट उसी दौरान हुआ जब बम तैयार किए जा रहे थे।

    पहले भी एक आरोपी गिरफ्तार

    इस मामले में इससे पहले एक अन्य आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब NIA इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। NIA ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बम किस उद्देश्य से तैयार किए जा रहे थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

    Also Read : चालक को झपकी आई और पेड़ से टकराई कार, पांच की हालत गंभीर

    Major Action by NIA in Bengal Bomb Blast Case: Main Accused Arrested बंगाल बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदनुआ घाटी में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख
    Next Article बंद घर का ताला तोड़ 50 लाख के गहनों की चोरी, शादी में गया था परिवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.