Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा : 100 मीटर तक घसीटी गई बाइक, महिला की मौत से उबाल पर लोगों का गुस्सा
    झारखंड

    चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा : 100 मीटर तक घसीटी गई बाइक, महिला की मौत से उबाल पर लोगों का गुस्सा

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह टाटा–रांची–पुरुलिया न्यू बायपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गांगुडीह के पास सुबह साढ़े सात बजे बाइक सवार मंथन कुम्हार, कलावती देवी और ज्योत्सना कुम्हार चांडिल से घोड़नेगी की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तमिलनाडु नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटा गया। इस हादसे में कलावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंथन कुम्हार और ज्योत्सना कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

    हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर न्यू बायपास सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट, गांव का नाम दर्शाने वाला बोर्ड, घनी आबादी क्षेत्र का संकेतक और जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था करने की मांग की।

    सड़क जाम से शहर की हलचल ठहरी

    सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक सड़क जाम जारी था।

    प्रशासन की चेतावनी

    पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांगों को जल्द ही उचित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

    Also Read : काबुल अस्पताल पर एयरस्ट्राइक : भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा- “कायराना और अमानवीय”
    bike-truck collision Chandil Chandil Police Station compensation demand injured treatment Jharkhand news New Bypass Road overspeed truck Road Accident Road Blockade road safety sub-divisional hospital Traffic Jam villagers protest woman killed
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाबुल अस्पताल पर एयरस्ट्राइक : भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा- “कायराना और अमानवीय”
    Next Article “हाथ उठाओ” और बदल गई तस्वीर : नीतीश कुमार के इशारे ने बढ़ाई बिहार की सियासी हलचल

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.