Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»“हाथ उठाओ” और बदल गई तस्वीर : नीतीश कुमार के इशारे ने बढ़ाई बिहार की सियासी हलचल
    ट्रेंडिंग

    “हाथ उठाओ” और बदल गई तस्वीर : नीतीश कुमार के इशारे ने बढ़ाई बिहार की सियासी हलचल

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली सभा बदनामी में हुई। इस दौरान मंच से एक ऐसा राजनीतिक संदेश गया, जिसकी चर्चा अब पूरे बिहार में हो रही है। कार्यक्रम के आखिर में नीतीश कुमार ने “हाथ उठाओ” कहते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी को मंच पर आगे बुलाया और दोनों का हाथ बढ़कर एकजुटता का संकेत दिया।

    मंच पर दिखा उत्साह, लगे नारे

    जैसे ही सम्राट चौधरी मंच के आगे आए, सभा में मौजूद समर्थकों के बीच “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान नीतीश कुमार ने लोगों से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का साथ देने की अपील भी की।

    भविष्य की राजनीति के संकेत?

    इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजर से काफी अहम माना जा रहा है। कई लोग इसे आने वाले समय के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। चर्चा यह भी रही कि सम्राट चौधरी को आगे लाकर पार्टी के भीतर नए समीकरण बनाए जा रहे हैं। वहीं, विजय चौधरी की भूमिका को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

    विपक्ष पर तीखा हमला

    सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग सत्ता में थे, उन्होंने कोई ठोस काम नहीं किया। जब खुद हटे तो अपने परिवार के लोगों को आगे कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था सुधारी है और अब लोगों को सुरक्षा का एहसास हो रहा है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे क्षेत्रों में हुए कामों को भी गिनाया।

    विकास कार्यों का जिक्र

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ी हैं और गांव-गांव तक सड़क पहुंची है। बिजली व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। युवाओं को रोजगार देने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात भी उन्होंने अपने भाषण में दोहराई।

    मंच संचालन में दिखी गड़बड़ी

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन में भी कई गड़बड़ियां देखने को मिलीं। एंकर ने एक बार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री कह दिया, जिससे कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति बन गई। इसके अलावा स्वागत को लेकर भी तालमेल की कमी दिखी। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय ठीक से नहीं दिखा, जिस वजह से मंच संचालन पर सवाल उठे।

    कुल मिलाकर क्या संदेश गया

    पूरे कार्यक्रम में जहां एक ओर सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, वहीं मंच पर नेताओं की मौजूदगी और उनकी पोजिशनिंग ने साफ कर दिया कि सियासत सिर्फ भाषण से नहीं, इशारों से भी चलती है।

    Also Read : चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा : 100 मीटर तक घसीटी गई बाइक, महिला की मौत से उबाल पर लोगों का गुस्सा
    Bajani Rally Bihar Development Bihar Politics Chief Minister Nitish Deputy CM Samrat JDU Politics NDA Bihar Nitish kumar opposition attack Political Strategy Political संकेत Rajya Sabha Election Bihar Samrat Choudhary Samriddhi Yatra Vijay Choudhary
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा : 100 मीटर तक घसीटी गई बाइक, महिला की मौत से उबाल पर लोगों का गुस्सा
    Next Article नामांकन वापसी से बदला खेल, अविनाश कवि निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.