Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पीएम मोदी का रोड शो आज पटना में, बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था
    ट्रेंडिंग

    पीएम मोदी का रोड शो आज पटना में, बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पीएम मोदी के आज पटना दौरे और रोड शो के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने कई रास्तों को बंद करने और वैकल्पिक मार्ग तय करने का निर्णय लिया है. इस दौरान फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. उन्हें पटना एयरपोर्ट के लिए कम से कम तीन घंटे पहले निकलने की सख्त हिदायत दी गई है.

    रोड शो का रूट और प्रभाव :

    पीएम का रोड शो शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा, जो पटना एयरपोर्ट से होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित बीजेपी कार्यालय तक जाएगा. इस रूट में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों में डुमरा चौकी, नेहरू पथ, IPS मेस मोड़, हड़ताली मोड़, हाई कोर्ट, आयकर गोलंबर शामिल हैं.

    ट्रैफिक में बदलाव की मुख्य बातें :

    • फ्लाइट यात्रियों को राहत : पटेल गोलंबर से होकर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को वैध टिकट दिखाने के बाद ही एंट्री दी जाएगी.
    • वाहनों की नो-एंट्री जोन : पटेल गोलंबर, शहीद पीर अली मार्ग, डुमरा TOP से एयरपोर्ट, जिला परिवहन कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.
    • वैकल्पिक मार्ग : दक्षिण और उत्तर पटना से आने-जाने वाले वाहनों को फुलवारी शरीफ, टमटम पड़ाव, जगदेव पथ जैसे वैकल्पिक रूट दिए गए हैं.
    • आपातकालीन वाहन को छूट : एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, मरीज वाहन, शव वाहन और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन पूर्व की तरह चल सकेंगे.

    पटना जू का समय बदला :

    सुरक्षा कारणों से संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) को आज दोपहर 2 बजे तक ही दर्शकों के लिए खोला गया है. टिकट काउंटर दोपहर 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे.

    टिकट दरों में बढ़ोतरी :

    1 अप्रैल से पटना जू के टिकट दरों में बदलाव किया गया है. वयस्कों का टिकट 30 से बढ़ाकर 50 रुपए, बच्चों का 10 से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है. बोटिंग दरें भी बढ़ी हैं — दो सीटर के लिए 100 रुपए और चार सीटर के लिए 120 रुपए शुल्क देना होगा.

    प्रशासन की अपील :

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आज शाम के दौरान गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें और यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. फ्लाइट यात्रियों को यात्रा के समय में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

    Also Read : आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने चित्रकूट में ली दीक्षा, रामभद्राचार्य ने गुरुदक्षिणा में मांगा POK

    administrative instructions alternative routes flight passengers Patna Airport patna news Patna traffic Patna visit PM modi road closures Roadshow security measures traffic alert traffic arrangements ट्रैफिक अलर्ट ट्रैफिक व्यवस्था पटना एयरपोर्ट पटना ट्रैफिक पटना दौरा पटना समाचार पीएम मोदी प्रशासनिक निर्देश फ्लाइट यात्री रास्ते बंद रोड शो वैकल्पिक मार्ग सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने चित्रकूट में ली दीक्षा, रामभद्राचार्य ने गुरुदक्षिणा में मांगा POK
    Next Article PM मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.