Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम
    बिहार

    ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जीजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : बिहार के सहरसा जिले में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसा सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली मोर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    अब्दुल पांच दिन पहले दिल्ली से गांव आया था

    मृतकों की शिनाख्त बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तरकटैया निवासी अब्दुल खान (60) और मोहम्मद एतशाम उर्फ इंतकाम (35) के तौर पर की गई है। दोनों रिश्ते में जीजा और साला थे। मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल खान दिल्ली में एक लेदर कंपनी में ठेकेदार के रूप में काम करते थे और पांच दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। वहीं, मोहम्मद एतशाम बिहरा बाजार में फल की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

    कैसे हुआ हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर बरियाही की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद चांद ने बताया कि दोनों बरियाही जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    फरार चालक की तलाश जारी

    घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बॉडी को कब्जे में लेकर बनगांव थाना भेज दिया। बनगांव थाना की प्रभारी थानेदार पूनम कुमारी ने मीडिया को बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

    Also Read : रामगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगेगी रोका : DC

    Accident Bangavan police station area Bihar bike riders brother-in-law and brother-in-law death on spot family tragedy Local News Murli Mor police investigation Road Accident Saharsa district Saharsa-Supaul main road speeding tractor traffic accident Two Deaths जीजा-साला ट्रैफिक दुर्घटना तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुर्घटना दो मौतें परिवारिक दुख पुलिस जांच बनगांव थाना क्षेत्र बाइक सवार बिहार मुरली मोर मौके पर मौत सड़क हादसा सहरसा जिला सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गौ सेवा आयोग एक विजन के तहत आगे बढ़ रहा : शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    Related Posts

    बिहार

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025
    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    DRI ने वन्यजीव तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हत्थाजोड़ी जब्त

    September 18, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार…

    September 18, 2025

    केंद्र सरकार बनी है वोट चोरी से : मिथिलेश ठाकुर

    September 18, 2025

    बड़ा खुलासा : संदिग्ध आतंकी अशहर ने साल 2024 में बोकारो से खरीदा था 5 किलो पोटैशियम नाइट्रेट

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.