Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मोकामा ह’त्याकां’ड : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह
    ट्रेंडिंग

    मोकामा ह’त्याकां’ड : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025Updated:November 2, 2025No Comments2 Mins Read49
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मोकामा विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना में रखा गया है। रविवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक पटना एसएसपी ऑफिस के रंगदारी सेल में उनसे पूछताछ की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सेल में रखा गया और इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पटना पुलिस उन्हें रिमांड पर नहीं लेगी और सीधे बेऊर जेल ले जाएगी। इस दौरान पुलिस ने हर जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस मामले पर कहा कि चुनाव आयोग किसी भी पक्ष या विपक्ष का समर्थन नहीं करता। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि गिरफ्तारियां पूरी तरह जांच पर आधारित हैं। घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई थी और दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। अब तक इस मामले में 80 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं और फॉरेंसिक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    दुलारचंद यादव के पौत्र नीरज यादव ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बाकी चार आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। नीरज यादव ने कहा, “मेरा कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, मैं सिर्फ न्याय चाहता हूँ।”

    इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी आई हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी तो होनी ही थी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था सबके लिए समान है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : काशी में देव दीपावली की तैयारी शुरू, 5 नवंबर को जगमगाएंगे गंगा घाट

    Mokama massacre: Court sends Anant Singh to 14-day judicial custody मोकामा हत्याकांड : कोर्ट ने अनंत सिंह को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाशी में देव दीपावली की तैयारी शुरू, 5 नवंबर को जगमगाएंगे गंगा घाट
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे चंद्रपुरा, दिवंगत नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    आदिवासी

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.