Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन, अब तक 15376 पदों को लिए 23600 नामांकन
    झारखंड

    झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन, अब तक 15376 पदों को लिए 23600 नामांकन

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    panchyet_chunav
    panchyet_chunav 2022
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज 2 मई को नामांकन की अंतिम तारीख है. तीसरे चरण में 24 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और खूंटी को छोड़कर राज्य के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में मतदान होगा. आज नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद 4 और 5 मई को स्क्रूटनी होगी, उसके बाद 6 और 7 मई को नामांकन वापसी की तारीख निर्धारित है. 9 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही 24 मई को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए मतगणना 31 मई को निर्धारित कर रखा है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुल 15376 पदों के विरुद्ध 30 अप्रैल तक 23600 नामांकन दर्ज किये गये हैं. इस फेज में जिला परिषद सदस्य के 128, पंचायत समिति सदस्य के 1290, ग्राम पंचायत मुखिया के 1047 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12911 पदों पर चुनाव होगा. कुल 15376 पदों पर महिलाओं के लिए 8761 पद आरक्षित हैं.

    यानी 56.28 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. वैसे तो थर्ड फेज में राज्य के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में चुनाव होगा लेकिन, रांची की बात करें तो इस जिले में चार प्रखंड ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम और सिल्ली में निर्वाचन कार्य होगा.नामांकन की बात करें तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल तक दाखिल 23600 नामांकन में ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए 8322 महिलाओं ने नामांकन किया है. वहीं, अन्य के द्वारा 5619 नामांकन दाखिल किया गया है.

    मुखिया पद के लिए इस चरण में अभी तक 2983 महिलाओं ने नामांकन किया है वहीं अन्य के द्वारा 2481 नामांकन पर्चा भरा गया है. पंचायत समिति सदस्य के पद पर महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2014 है जबकि अन्य की संख्या 1520 है. जिला परिषद सदस्य के पद पर अभी तक 324 महिलाओं ने नामांकन किया है. वहीं, 338 नामांकन अन्य के द्वारा दाखिल किए गए हैं. आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि तीसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की सीट पर पुरुषों का नामांकन महिलाओं से अधिक हुआ है. आज 2 मई को नामांकन का अंतिम दिन है, आज 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 19 प्रवासी मजदूर श्रीलंका में फंसे, सरकार से घर वापसी की गुहार लगाई
    Next Article JPSC में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तिथि भी जारी, 9 मई से 16 मई तक इंटरव्यू

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.