Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आज मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ लौट जाएंगे भगवान जगन्नाथ
    झारखंड

    आज मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ लौट जाएंगे भगवान जगन्नाथ

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भगवान जगन्नाथ आज शाम भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ मुख्य मंदिर लौट जाएंगे. धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर में घुरती रथ यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ेगी. नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद भगवान जगन्नाथ आज शाम अपने भाई-बहन के साथ मुख्य मंदिर लौटेंगे. आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम रथ पर सवार होकर मंदिर लौटेंगे. हजारों भक्तों को दर्शन के बाद भगवान को मंदिर के गर्भगृह में ले जाया जाएगा. इससे पहले मंगलवार की शाम भगवान जगन्नाथ और अन्य मूर्तियों को भोग लगाया गया. भगवान को एक साथ खीर, खिचड़ी और सब्जी परोसी गई. इस अवसर पर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने कहा कि साल में यह एकमात्र ऐसा दिन है, जब भगवान को एक साथ खीर और खिचड़ी का भोग लगाया जाता है. भगवान को भोग लगाने के बाद भव्य आरती की गई. इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीच भोग वितरित किया गया.

    दोपहर में दर्शन बंद

    बुधवार को सुबह भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा की गई. इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया. दोपहर 2.50 बजे भगवान के दर्शन बंद हो जाएंगे. सभी मूर्तियां रथ पर सवार होंगी. दोपहर 3 बजे तक रथ पर भगवान का श्रृंगार, 3.05 बजे से रथ पर श्री विष्णु सहस्रनाम, आरती, श्री जगन्नाष्टकम गीता के 12वें अध्याय का पाठ, शाम 4 बजे रथ मुख्य मंदिर के लिए रवाना होगा. घुरती रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने को जुटेंगे. शाम 5 बजे तक भगवान जगन्नाथ रथ से मुख्य मंदिर पहुंचेंगे.

    घुरती बहन भगवान जगन्नाथ भाई मुख्य मंदिर रथ यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में जुटेंगे बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन
    Next Article सर्च आपरेशन के दौरान सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    Latest Posts

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.